गायक राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विशाल को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने फाजिलपुरिया के आने-जाने वाले रास्तों व ठिकानों की रेकी करके अपने साथियों को जानकारी दी थी। जानकारी के आधार पर उसके साथियों ने फायरिंग की थी। इस मामले में अभी अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
2 of 7
शूटर विशाल
- फोटो : अमर उजाला
विशाल ने पूछताछ में किए खुलासे
गुरुग्राम सेक्टर-40 अपराध शाखा ने सोनीपत के जाजल गांव निवासी विशाल को बीते बुधवार गिरफ्तार करके पूछताछ की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिंगर फाजिलपुरिया के आने-जाने के समय रूकने के स्थान की रेकी की थी। इसके लिए वह कई बार गुरुग्राम आया था और अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहरा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि फायरिंग करने वाले आरोपियों ने गुरुग्राम में जो कमरा किराए पर लिया था, वह विशाल की आईडी पर ही बुक किया गया था।
3 of 7
विशाल और जिस धार पर की गई थी फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
स्नातक पास है विशाल
सोनीपत के जाजल गांव में रहने वाले विशाल (25 वर्ष) ने स्नातक तक पढ़ाई की है और वह बीते कई वर्षों से एक फाइनेंस बैंक में नौकरी कर रहा है। उसका परिवार भी मध्यमवर्गीय है। राहुल के पिता एक निजी स्कूल में ड्राइवर हैं और बड़ा भाई भी एक बैंक में कार्यरत है। परिवार वालों के अनुसार विशाल 13 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके बेटे विशाल का इस मामले से कोई-लेना देना नहीं है।
4 of 7
एसटीएफ ने जांच की शुरू
- फोटो : अमर उजाला
राहुल फाजिलपुरिया मामले में एसटीएफ ने भी शुरू की जांच
राहुल फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जांच कर रही है। एसटीएफ की ओर से भी अपने स्तर पर जांच की जा रही है। पुलिस राहुल फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले गिरफ्तार आरोपी विशाल को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम किराये पर कार लेने वाले व उसमें सवार अन्य की तलाश में जुटी है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद अब तक पांच लोगों की पहचान हो चुकी है। जो फरार चल रहे हैं। जिनको दबोचने के लिए पुलिस टीम अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही हैं।
5 of 7
इसी धार में सवार था फाजिलपुरिया
- फोटो : अमर उजाला
सुनील सरधानिया ने ली हमले की जिम्मेदारी
राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर इसका पोस्ट भी किया है। इसमें दीपक नांदल और इंदरजीत यादव का भी नाम आया है। पोस्ट में लिखा है कि जो यह हमला हुआ उसने चेतावनी दी थी। उसने लिखा है कि अगर मारना होता तो वह ऑफिस के बाहर ही मार देता। उसे अपने पैसे चाहिए जो दीपक ने अपने पैसे और जानकारों से लेकर इसके ऊपर लगाए थे। पोस्ट में दावा किया गया है कि दीपक ने फाजिलपुरिया पर पांच करोड़ रुपये लगाए थे ताकि उसे सेलिब्रिटी बनाया जा सके। उसने कहा कि मशहूर होने के बाद राहुल अपने राजनीतिक रुतबे का दिखावा करके दो साल से न फोन उठाते हैं, न कोई जवाब देते हैं। इसके अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं बचा था।