Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चादर में लिपटा था धड़: जिस नाले में पूजा का सिर फेंका, उसमें भर गया है बारिश का पानी; रहते हैं इसमें मगरमच्छ

Thu, 17 Jul 2025 11:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 11:05 PM IST
सार

सहमति संबंधी में रहने वाली पूजा मंडल की गला काटकर हत्या मामले में पुलिस दोबारा सिर की तलाश करने उत्तराखंड गई है। आरोपी अली अहमद के पांच दिन के रिमांड के दौरान हत्याकांड से संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
drain in which Pooja head was thrown is filled with rainwater crocodiles live in it
पूजा हत्याकांड - फोटो : संवाद

गुरुग्राम जिले की पुलिस उत्तराखंड के खटीमा स्थित बरसाती नाले में मृतका पूजा मंडल का सिर तलाश रही है। बारिश के मौसम में नाले में ज्यादा पानी बह रहा है। इससे पुलिस को परेशानी हो रही है। कभी-कभी तलाशी रोकनी पड़ती है। पानी कम होने के बाद पुलिस टीम फिर से सिर की तलाश शुरू कर देती है। पुलिस यह तलाशी आरोपी की निशानदेही पर कर रही है।

Trending Videos
drain in which Pooja head was thrown is filled with rainwater crocodiles live in it
पूजा के परिजनों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद

मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के पिता अली अहमद ने गुरुग्राम पुलिस की जांच टीम को पूजा मंडल उर्फ झरना का गला काटकर हत्या करने के स्थान के बारे में बताया था। यह स्थान सुनसान क्षेत्र में नाले से करीब 300 मीटर दूर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पूजा मंडल का गला काटकर हत्या करने के बाद धड़ को चादर में लपेटकर नाले किनारे फेंक दिया था जबकि सिर को नाले में। इस बरसाती नाले में मगरमच्छ भी हैं।

drain in which Pooja head was thrown is filled with rainwater crocodiles live in it
पूजा और मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

सहमति संबंधी में रहने वाली पूजा मंडल की गला काटकर हत्या मामले में पुलिस दोबारा सिर की तलाश करने उत्तराखंड गई है। आरोपी अली अहमद के पांच दिन के रिमांड के दौरान हत्याकांड से संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
drain in which Pooja head was thrown is filled with rainwater crocodiles live in it
पूजा की लाश और मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल उर्फ झरना (32 वर्ष) की गला काटकर हत्या करने के मामले में 30 जनवरी को गोरी खेड़ा गांव निवासी मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने भाई सद्दाम हुसैन और पिता अली अहमद के साथ यह वारदात की थी। आरोपी की निशानदेही पर महिला के धड़ को उत्तराखंड में नहर के पुल के नीचे से बरामद किया था।

विज्ञापन
drain in which Pooja head was thrown is filled with rainwater crocodiles live in it
पूजा का हत्यारोपी का घर गिराया गया - फोटो : अमर उजाला

आरोपी अली अहमद से पूजा मंडल की गला काटकर हत्या करने के स्थान की निशानदेही कराई गई है। नाले में महिला के सिर को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। बरसाती नाले में मगरमच्छ भी हैं। ऐसे में इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि सिर को मगरमच्छ खा गए होंगे। फिलहाल सिर की तलाश जारी है। -कृष्ण, जांच अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed