फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडाः नीरजा के दो थप्पड़ से गुस्से में आ गया था टिकटॉक स्टार, मुंह पर मुक्के से किए कई वार

Sat, 07 Mar 2020 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Greater noida neerja slap tik tok star to anger then he kick her on face to death
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा अरिहंत आर्डन सोसायटी में गुरुवार को नीरजा चौहान की हत्या उसके टिकटॉक स्टार दोस्त राघव कुमार ने की थी। आरोपी ने महिला से पांच हजार रुपये उधार मांगे थे। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर मुक्के से कई वार किए और लहूलुहान हालत में छोड़कर फ्लैट का बाहर से ताला लगा दिया। जानिए आगे क्या हुआ और कैसे टिकटॉक स्टार काबू में आया....

Greater noida neerja slap tik tok star to anger then he kick her on face to death
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद महिला का मोबाइल और चाबी का गुच्छा लेकर भाग गया। अधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर पुलिस ने आरोपी राघव को गिरफ्तार कर लिया। महिला का मोबाइल और चाबी का गुच्छा बरामद कर लिया गया है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली थी कि ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसायटी के फ्लैट में एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा है।

Greater noida neerja slap tik tok star to anger then he kick her on face to death
मृत महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि शव नीरजा चौहान (49) का है। नीरजा का बेटा गुरुग्राम स्थित कंपनी में काम करता है और पति अयोध्या के पास टांडा स्थित एनटीपीसी में डीजीएम हैं। बृहस्पतिवार को बेटे ने दोपहर दो बजे कॉल की तो नीरजा ने रिसीव नहीं की। शाम को बेटा घर लौटा तो फ्लैट पर बाहर का ताला लगा हुआ था। वीडियो रिकार्डिंग कराकर पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया तो नीरजा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राघव को फ्लैट में आते-जाते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida neerja slap tik tok star to anger then he kick her on face to death
आरोपी राघव - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टिकटॉक स्टार है। कई वीडियो बना चुका है। नीरजा और वह दोनों टिकटॉक और लाइकी एप पर वीडियो अपलोड करते हैं। सोशल मीडिया के जरिये ही ढाई साल पहले दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद से ही राघव का नीरजा के फ्लैट पर आना जाना था। दोनों एक दूसरे की वीडियो शेयर करते थे। राघव ने साइलेंट किलर के नाम से आईडी बना रखी थी और उसके 20 हजार व नीरजा ने स्मार्ट अनामिका के नाम से आईडी बनाई थी और उसके 80 हजार फॉलोअर हैं।

विज्ञापन
Greater noida neerja slap tik tok star to anger then he kick her on face to death
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला

नीरजा ने दो थप्पड़ जड़े तो गुस्से में आया आरोपी
डीसीपी ने बताया कि नीरजा ने राघव के बारे में सुरक्षाकर्मियों से कहा था कि वह उसका रिश्तेदार है, उसे रोका न जाए। वह उसे गेट पर भी लेने आती थी। बृहस्पतिवार को भी वह नीरजा के घर आया था। इस दौरान उसने पांच हजार रुपये उधार देने को कहा। इससे पहले भी आरोपी नीरजा से रुपये ले चुका था। नीरजा ने कहा कि वह कोई काम नहीं करती जबकि वह नौकरी भी करता है। ऐसे में वह रुपये कहां से लाकर दे। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ और नीरजा ने दो थप्पड़ राघव को जड़ दिए। इससे गुस्साए आरोपी ने महिला का गला भी दबाया। इसके बाद एक के बाद एक मुक्के से कई वार नीरजा के चेहरे पर कर दिए। नीरजा को उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन कई घंटे तक खून बहने से मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed