ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर साइट-5 थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी स्थित मीठेपुर गांव जा रही ईको कार में टक्कर मार दी।
2 of 7
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार बल्लभगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में चालक और महिलाओं वह बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
3 of 7
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक site-5 थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी जा रही एक ईको कार में टक्कर मार दी है।
4 of 7
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घायल करा रहे थे। पुलिस ने बमुश्किल घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
5 of 7
मृतक शमसीरा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दम तोड़ने वालों में मीठेपुर बुलंदशहर की शमसीरा पत्नी इकराम उम्र 60 वर्ष, यासीन 48 वर्ष, सुमाइला 15 वर्ष, चालक शाकिर 25 वर्ष, रिहाना 18 वर्ष, लिसाड़ी गेट मेरठ की फरजाना 28 वर्ष, अक्सा 6 वर्ष, शामिल हैं।