फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद की 'निर्भया' ने झूठ की ली थी ट्रेनिंग: राहगीर के आने पर क्या बोलना है किया था अभ्यास, हुआ भी कुछ ऐसा

Sat, 22 Oct 2022 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Oct 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Case Of Group Misdeed Of Woman In Nandgram Ghaziabad The accused had practiced dialogue with the nurse.
ghaziabad Rape Case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मोबाइल फोन ने झूठ को बेनकाब कर दिया। नर्स और उसके दोस्त आजाद ने निर्भया जैसे कांड की झूठी कहानी की स्क्रीप्ट तैयार की। उसे सच साबित करने के लिए कदम-कदम पर झूठ बोला। लेकिन पुलिस ने सच सामने लाकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल, दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया गया था कि वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई ने आरोप लगाया था कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी।
Case Of Group Misdeed Of Woman In Nandgram Ghaziabad The accused had practiced dialogue with the nurse.
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस को शक तो तभी हो गया था, जब 112 पर कॉल करने वाले राहगीर ने बताया कि उससे फोन करने के लिए एक युवक ने कहा था जो नर्स के पास पहले से मौजूद था। उस युवक के कहने पर ही उसने फोन किया। पुलिस के आते ही वह युवक भाग गया था।
Case Of Group Misdeed Of Woman In Nandgram Ghaziabad The accused had practiced dialogue with the nurse.
गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उस युवक की तलाश में लग गई। जांच में पता चला कि वह कोई और नहीं, उसका जानकार आजाद ही है। पुलिस को जैसे ही पता चला कि नर्स दो दिन अपने दिल्ली के घर में ही थी, वैसे ही जांच की दिशा एकदम से बदल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case Of Group Misdeed Of Woman In Nandgram Ghaziabad The accused had practiced dialogue with the nurse.
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
नर्स के मोबाइल की कॉल डिटेल में आजाद का नंबर मिला। उसने 16 अक्तूबर की रात से 18 अक्तूबर की सुबह तक खुद को जंगल में बंधक बनाया, जबकि इस दौरान उसकी कई बार आजाद से बात हुई। 

 
विज्ञापन
Case Of Group Misdeed Of Woman In Nandgram Ghaziabad The accused had practiced dialogue with the nurse.
आरोपी आजाद - फोटो : अमर उजाला
निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हाथ-पैर बांधकर नर्स को बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर मास्टरमाइंड आजाद ने रखा था। उसने ही नर्स को बताया था कि जब वह राहगीर को बुलाएगा तो क्या बोलना है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed