गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके के प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले निसार की पत्नी रिजवाना (31) की दिन-दहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार को हुई और इसका आरोप निसार के पूर्व पड़ोसी फैजान पर है। हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है, पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
निसार ने बताया कि वह मूलरूप से मोदीनगर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से पत्नी रिजवाना और चार बच्चों के साथ इकराम नगर कॉलोनी में रहकर सिलाई का काम कर रहे थे। जिस मकान में वह किराये पर रहते हैं उसमें ही ऊपरी मंजिल पर फैजान नाम का व्यक्ति परिवार के साथ रहता था लेकिन कुछ दिन पहले वह घर छोड़कर जा चुका था।
2 of 8
रिजवाना हत्याकांड
- फोटो : वीडियो ग्रैब
निसार ने बताया कि शनिवार को वह अपने एक रिश्तेदार की मौत होने पर गए हुए थे। बड़े बच्चे हुमेरा और शाद स्कूल गए थे। घर पर उनकी पत्नी और दो बच्चे निदा व आहद के साथ थी। शाम को जब वह घर लौटे तब उन्हें पत्नी रिजवाना का शव जमीन पर पड़ा मिला।
3 of 8
रिजवाना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उसने तुरंत गले से रस्सी को निकाला और पत्नी को जीटीबी अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पर फैजान घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
4 of 8
रिजवाना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पुष्ट होगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में एक टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
5 of 8
रिजवाना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पापा... अंकल आए और मम्मी को मारकर चले गए
देख नहीं सकता आहद, आवाज सुनकर हत्या के आरोपी को पहचानने का किया दावा
लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी निसार के चार बच्चे हैं। इनमें आहद घटना के समय घर पर था। उसने पुलिस और अपने पापा निसार को बताया कि फैजान अंकल ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया था। इसके बाद वह अम्मी के गले को पकड़कर मारने लगा।