{"_id":"6aa90a15a3f9781b6e02b003","slug":"bjp-mayor-and-councilor-clash-at-ghaziabad-municipal-corporation-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नगर निगम में भिड़े भाजपा के ही महापौर-पार्षद, भ्रष्टाचार के आरोप; नगर आयुक्त ने बीच में छोड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नगर निगम में भिड़े भाजपा के ही महापौर-पार्षद, भ्रष्टाचार के आरोप; नगर आयुक्त ने बीच में छोड़ी बैठक
Tue, 15 Sep 2026 02:34 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:34 PM IST
सार
बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने और पार्षदों के सम्मान के मुद्दे पर बहस छिड़ी थी। हंगामा तब और बढ़ गया जब भाजपा महापौर सुनीता दयाल ने पार्षद राजीव शर्मा और डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी को बैठक से बाहर करने की बात कह दी।
विज्ञापन
भाजपा के महापौर और पार्षद भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बुलाई गई नगर निगम की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा का अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया। एक ही दल (भाजपा) से चुने गए महापौर और पार्षदों के बीच तीखी बहस के बाद जमकर हंगामा हुआ। विवाद के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने और पार्षदों के सम्मान के मुद्दे पर बहस छिड़ी थी। हंगामा तब और बढ़ गया जब भाजपा महापौर सुनीता दयाल ने पार्षद राजीव शर्मा और डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी को बैठक से बाहर करने की बात कह दी। इस बात पर बैठक में मौजूद अन्य पार्षद भड़क गए और माहौल गरम हो गया।
इसके बाद भाजपा पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर राजीव शर्मा ने अपनी ही पार्टी की महापौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि महापौर ने हाल ही में इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी है, जिसे 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है और इसके कई ओवरस्पीडिंग चालान भी कट चुके हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से करने की बात कही है। दोनों पक्षों का एक ही पार्टी से होना अब शहर में गहरी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन