{"_id":"5ff532816fa6cd1a6869ff8b","slug":"up-police-constable-committed-suicide-in-bulandshahr-soldier-sunil-made-serious-allegations-on-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘प्रार्थना करता हूं, तू बर्बाद रहे हमेशा’, सिपाही की खुदकुशी के बाद पत्नी बोली-वो ठीक तो हो जाएंगे न, बस एक बार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रार्थना करता हूं, तू बर्बाद रहे हमेशा’, सिपाही की खुदकुशी के बाद पत्नी बोली-वो ठीक तो हो जाएंगे न, बस एक बार...
Wed, 06 Jan 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की आत्महत्या के बाद विलाप करती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर स्थित एक होटल में फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले सिपाही के पास से पांच पन्नों के सुसाइड नोट मिले हैं। जिनमें एक पत्र उसने अपनी पत्नी के नाम लिखा है। जबकि, एक पत्र ‘अंतिम इच्छा’ जताते हुए एसएसपी और पुलिस परिवार के लिए लिखा गया है।
constable suicide
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही एक पत्र में आरोपी महिला सिपाही को संबोधित करते हुए उसके द्वारा किए गए कृत्यों का उल्लेख किया गया है। जबकि, दो पन्नों में अन्य बातें लिखी गई हैं। सुसाइड नोट पढ़कर उनके साथियों की आंखों में भी आंसू नजर आए।
constable suicide
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को लिखे पत्र के अंश
पत्नी को संबोधित करते हुए सुनील ने पत्र में लिखा है कि वह हमेशा उसे चरित्रवान समझती थी, लेकिन यह सच नहीं है। डायल 112 पर तैनात महिला कांस्टेबल पूजा उसे तंग कर रही है, जो वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसने जीने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला आरक्षी द्वारा बार बार धमकी दी जा रही है। बहुत डर चुका हूं, न खा पा रहा हूं और न ही पी पा रहा हूं।

जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरी मृत्यु मेरे हाथों जरूर हो रही है, लेकिन यह समझ लेना यह कदम आरोपी महिला आरक्षी के द्वारा उठवाया जा रहा है। मैं बहुत दुखी हूं, यह समझ लो कि मैं तुम सबको छोड़ कर जा रहा हूं। मैं बहुत भय में जी रहा हूं। मैं आरोपी महिला के अत्याचारों से बहुत ही दुखी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, बच्चों का ख्याल रखना।
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
‘प्रार्थना करता हूं, तू बर्बाद रहे हमेशा’
मृतक सिपाही सुनील ने एक पत्र में आरोपी महिला आरक्षी को संबोधित करते हुए बहुत से आरोप लगाए हैं। उसने लिखा है कि मैं चरित्रहीन बिल्कुल नहीं हूं। तुझसे अपनी इज्जत खराब करा लूं, उससे बेहतर है मैं खुद ही मर जाऊं। मैं तुझसे तंग आ गया हूं, इसलिए मैं मर रहा हूं। यह तय है कि तूने मेरा घर परिवार बर्बाद कर दिया। तू भी कभी खुश नहीं रहेगी। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तू हमेश बर्बाद ही रहे।