एनसीआरटीसी ने 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए तैयार हुए पहले अत्याधुनिक रेल कोच की बुधवार को झलक दिखाई। गुजरात के सावली स्थित बंबारडियर प्लांट में तैयार हुआ पहला कोच रैपिड के दुहाई डिपो में पहुंचा। रैपिड का कोच कई सुविधाओं से युक्त है। रैपिड रेल में कई ऐसी सुविधाएं भी हैं जो वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन में भी नहीं है। इसके साथ ही इसमें दूरी और यात्रा करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बहुत सी ऐसी सुविधा दी गई है जिससे सफर बेहद आसान हो जाएगा। तस्वीरों में देखें रैपिड रेल और इसमें उपलब्ध सहूलियतें जो कई हाईटेक ट्रेनों में भी नहीं है.....
Rapid Rail: सामने आई रैपिड रेल की पहली झलक, कई हाईटेक ट्रेनों से भी ज्यादा हैं इसकी खासियतें
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन