फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: बैंक मैनेजर पत्नी को गाड़ी में दूसरे युवक के संग देख भड़का पति, रसोई में जमकर खेला खूनी खेल

Sat, 23 Jul 2022 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Jul 2022 01:26 PM IST
Property dealer kills bank manager wife In ghaziabad illegal relationship love marriage
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के वसुंधरा के सेक्टर-15 में शुक्रवार दोपहर प्रापर्टी डीलर विकास मीणा ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी काम्या (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी पर 20 से ज्यादा चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया। इस दौरान रेलिंग का सरिया उसकी जांघ में घुस गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग जमा हुए। सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। काम्या के पिता सर्वण दास ने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इंडियन ऑयल से सेवानिवृत जगदीश मीणा के अनुसार, वह पत्नी, बेटे विकास मीणा, बहू काम्या मीणा (40), पोते गर्वित और रूद्र के साथ रहते थे। विकास और काम्या का 11 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विकास ने काम्या पर कई बार चाकू से वार किए। 
Property dealer kills bank manager wife In ghaziabad illegal relationship love marriage
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बेटे को पकड़कर बहू को बचाने का प्रयास किया। विकास उनके चंगुल से छूटकर ऊपर दो मंजिला की छत पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूद गया। घटना की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंची और काम्या व विकास को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करया। जहां डॉक्टरों ने काम्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है।
Property dealer kills bank manager wife In ghaziabad illegal relationship love marriage
आरोपी पति अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद काम्या ने ऑफिस से ली थी छुट्टी
जगदीश मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास ने बहू को एक युवक के साथ बाहर देख लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार थे। इस बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। शाम को जब काम्या घर पहुंची तो वहां भी परिवार के बीच काफी बातचीत हुई। विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को काम्या ने ऑफिस से छुट्टी ले ली और घर में बच्चों के साथ समय बिताया। दोपहर में काम्या के रसोई में काम करने के दौरान अचानक विकास वहां गया और चाकू से कई बार उसकी पीठ पर वार कर दिया।

 
विज्ञापन
Property dealer kills bank manager wife In ghaziabad illegal relationship love marriage
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन से पहले ही छूटा ममता का आंचल
परिवार के सदस्यों ने बताया कि 30 जुलाई को विकास के छोटे बेटे रूद्र का जन्मदिन है। वह उसके जन्मदिन की पार्टी करने के लिए काफी उत्सुक था। रिश्तेदार और दोस्त और मिलने-जुलने वालों को आमंत्रित किया हुआ था लेकिन बेटे के जन्मदिन से पहले ही उसके सिर से मां की ममता का आंचल छूट गया।

 
Property dealer kills bank manager wife In ghaziabad illegal relationship love marriage
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
घटना से पहले विकास को समझाया था : जगदीश
विकास के पिता जगदीश ने बताया कि वह शक को लेकर विकास को समझा रहे थे। एक दिन दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। सुबह भी काम्या सामान लेकर घर मायके जा रही थी लेकिन उन्होंने पिता को बुलाकर मामले को सुलझाने का भरोसा दिया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed