फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से सुपारी लेकर पत्नी और बेटे को मारने पहुंचा हत्यारा, बच्चे को देख पिघल गया दिल और बता दी सच्चाई

Sun, 28 Feb 2021 02:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Man gives contract of wife and son to serial killer but he denies to murder after seeing 4 years old baby
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक तरफ लालची युवक है जिसने पैसों के लालच में अपने ही बेटे और पत्नी की हत्या की सुपारी दे डाली, वहीं दूसरी ओर पेशेवर हत्यारा है जो मर्डर के इरादे से गया तो था लेकिन चार साल के मासूम का चेहरा देखकर आगे नहीं बढ़ पाया। बच्चे और उसकी मासूमियत को देख सीरियल किलर का दिल ऐसा पसीजा कि उसने किसी की हत्या नहीं की, बल्कि महिला को उसके पति की सच्चाई भी बता दी।


 
Man gives contract of wife and son to serial killer but he denies to murder after seeing 4 years old baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
घटना गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव की है। सोसायटी का रहने वाला अजय यादव बीमा क्लेम करने के लिए पत्नी और बेटे की हत्या करवाना चाहता था, जिसके लिए उसने सुपारी दी थी। अजय यादव मूलरूप से थाना सरायमीर जन, जिला आजमगढ़ के गांव नंदाव का रहने वाला है। फिलहाल उसे कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अजय के साथी रामप्रकाश निवासी विजयनगर बागू को भी गिरफ्तार किया है। अजय को सुपारी किलर गजराज से रामप्रकाश ने ही मिलवाया था। 
 
Man gives contract of wife and son to serial killer but he denies to murder after seeing 4 years old baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पुलिस का कहना है कि एक तीर से दो निशाने साधने के लिए अजय यादव ने पत्नी राखी व चार साल के बेटे की हत्या की सुपारी दी थी। बीमा क्लेम लेने के अलावा पत्नी-बेटे को रास्ते से हटाना उसका मकसद था। क्योंकि वह फिलहाल किसी अन्य महिला केसंपर्क में था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man gives contract of wife and son to serial killer but he denies to murder after seeing 4 years old baby
सांकेतिक तस्वीर
मूलरूप से पटना बिहार निवासी राखी के मुताबिक वह पति व चार साल के बेटे के साथ कविनगर थानाक्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में रहती हैं। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी पति अजय यादव दवा कंपनी में एमआर हैं। राखी ने करीब साढ़े पांच साल पहले अजय से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। लेकिन बीते एक साल से दोनों में विवाद शुरू हो गया। 
 
विज्ञापन
Man gives contract of wife and son to serial killer but he denies to murder after seeing 4 years old baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

राखी का कहना है कि गत 25 फरवरी को गजराज नाम का व्यक्ति उनके घर आया। पूछने पर उसने बताया कि अजय ने उनकी व उनके बेटे की हत्या की सुपारी उसे दी है। लेकिन मासूम बच्चे को देखकर उसे दया आ गई है। राखी को भरोसा नहीं हुआ तो गजराज ने उसकी एक वीडियो दिखाई। जिसमें वह गजराज से कह रहा है कि पत्नी-बेटे को गोली मत मारना। उन्हें एक्सीडेंट में मारना, ताकि बीमा क्लेम मिल सके। पति की सच्चाई सामने आने पर राखी ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed