फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद डकैती: पति और बच्चों को जमीन पर लिटाकर कंबल से ढंका, फिर की बदमाशों ने लूटपाट

Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Ghazibad husband and children forced to lie down then wife was beaten up
दवा कारोबारी के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-6 में डकैती की घटना से सनसनी फैल गई है। शनिवार देर रात बालकनी के रास्ते घर में आए डकैतों ने दवा कारोबारी के घर में घुसकर गन प्वॉइंट पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है। डकैती का शिकार हुए कारोबारी पवन गर्ग ने पूरी घटना के बारे में बताया कि कैसे डकैतों ने उन्हें बंधक बनाकर रखा।

Robbery in Ghazibad husband and children forced to lie down then wife was beaten up
दवा कारोबारी के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी पवन गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को जमीन पर लिटा दिया और उनके ऊपर कंबल ढंक दिया था, जबकि पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे सामानों के बारे में पूछने लगे। इसपर पत्नी ने सामानों के बारे में बता दिया। जानकारी मिलने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।
 
Robbery in Ghazibad husband and children forced to lie down then wife was beaten up
दवा कारोबारी के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी ने बताया कि बदमाश करीब आधे घंटे तक उनके घर में रहे। उन्होंने अलमारी के अलावा हर जगह तसल्ली से खंगाली। उन्होंने बताया कि बदमाश जेवरात और कैश के अलावा अन्य कीमती सामान भी लूटकर ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery in Ghazibad husband and children forced to lie down then wife was beaten up
दवा कारोबारी के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई डकैती से कारोबारी और उनके परिजनों में खौफ है। बच्चों ने रोते हुए बताया कि बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। शिवा गर्ग 9वीं और उसका छोटा भाई सातवीं में डासना स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं।
 
विज्ञापन
Robbery in Ghazibad husband and children forced to lie down then wife was beaten up
दवा कारोबारी के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कारोबारी और उनके घर के आसपास कई कोठियों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। उनका कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed