फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिलेंडर भरे ट्रक में भीषण आग: सुबह-सुबह धमाकों से दहला गाजियाबाद... कई सौ मीटर दूर मिले टुकड़े; देखें वीडियो

Sat, 01 Feb 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 09:47 AM IST
सार

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहननगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गैस लीकेज की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 

विज्ञापन
LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt
Ghaziabad fire - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में भरे गैस सिलेंडर थे। देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। गैस सिलिंडर में एक के बाद एक हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में हुए गैस सिलेंडर में धमाकों के बाद मौके से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे हुए सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में दो घर और कई वाहन आ गए हैं। 
LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहननगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गैस लीकेज की वजह से आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक मौके से भाग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सिलेंडरों में लगी आग, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों, दो मकान और तीन-चार दुकानों में आग फैला चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
धमाकों से दहला इलाका
भोपुरा तिराहा इलाके में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप के पास खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग इतनी विकराल हो गई कि जलते हुए सिलेंडर आसपास की दुकानों, मकानों और उनके पास खड़े वाहनों पर जाकर गिरने लगे।
विज्ञापन
LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग की चपेट में आने से कई वाहन जले
स्थानीय लोगों ने देखा तो चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से भागने लगे, गैस सिलेंडर में एक के बाद एक हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलते ही सीएफओ राहुल पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। तब तक तीन-चार दुकान, दो मकान, दो कार और करीब पांच दो पहिया वाहन जल चुके थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed