फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghaziabad Fire: 'चारों का धुएं से घुटा दम...फिर आग में जिंदा जले'; बच्चों के शव फर्श तो यहां मिली महिला की लाश

Mon, 20 Jan 2025 03:18 PM IST
शाहरुख खान रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jan 2025 03:18 PM IST
सार

Ghaziabad Loni Fire: गाजियाबाद के लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी अग्निकांड में शाहनवाज की पत्नी गुलबहार, दोनों बेटों जीशान और अयान व भतीजे शान की मौत हो जाने की बड़ी वजह पूरे घर में धुआं भर जाना रही। 

विज्ञापन
Ghaziabad Fire News Smoke Suffocation and Flames Claim Four Lives in Loni's Kanchan Park
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
Fire Accident Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह करीब छह बजे चार मंजिला मकान के तीसरे और चौथे तल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में जीशान (8), अयान (5), शान (11) और गुलबहार (30) की मौत हो गई। वहीं, चार लागों ने पड़ोसी की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया और चारों शवों को बाहर निकाला।


मूलरूप से मवाना, मेरठ निवासी शाहनवाज और शमशाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी में करीब 30 साल से रह रहे हैं। दोनों भाई सिलाई का काम करते हैं। शाहनवाज के परिवार में पत्नी गुलबहार दो बच्चे जीशान और अयान थे। शमशाद के परिवार में उनकी पत्नी आयशा और दो बच्चे शान और जान हैं। यह सभी लोग चार मंजिला मकान में रहते हैं। शनिवार रात सभी लोग मकान की चौथी मंजिल में दो अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। सुबह अचानक तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने पर पूरे मकान में धुआं फैल गया। धुआं फैलने पर शाहनवाज, शमशाद, आयशा और जान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई। जबकि घर के अंदर फंसे तीन बच्चे और महिला की मौत हो गई। 
Ghaziabad Fire News Smoke Suffocation and Flames Claim Four Lives in Loni's Kanchan Park
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
मकान में लगी आग, जिंदा जल गए तीन बच्चे और एक महिला
गाजियाबाद के लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी अग्निकांड में शाहनवाज की पत्नी गुलबहार, दोनों बेटों जीशान और अयान व भतीजे शान की मौत हो जाने की बड़ी वजह पूरे घर में धुआं भर जाना रही। पत्नी और बच्चों को बचाने की कोशिश में झुलसे शाहनवाज और उनके भाई शमशाद का कहना है कि धुआं भर जाने की वजह से ही चारों का दम घुट गया और बेहोश हो गए। वे घर के दरवाजे तक भी पहुंच नहीं पाए। बेहोशी की हालत में ही चारों को आग की लपटों ने आगोश में ले लिया। चारों जिंदा जल गए।
Ghaziabad Fire News Smoke Suffocation and Flames Claim Four Lives in Loni's Kanchan Park
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार मंजिला मकान में दोनों भाइयों के परिवार चौथे मंजिल पर रहते हैं। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर कपड़ा रखा था। दोनों सिलाई का काम करते हैं। दोनों भाइयों के परिवार के सभी आठ सदस्य सो रहे थे कि सुबह छह बजे आग लग गई और धुआं फैलने लगा। शाहनवाज ने बताया कि उनकी आंख खुलने से पहले हो पूरे घर में धुआं फैल चुका था।

वह और शमशाद बाहर की ओर भागे। नीचे जाने के रास्ते को आग की लपटों ने घेर लिया था। इसलिए, पड़ोसी की छत पर कूद गए। वहां जाकर देखा कि चार लोग अंदर रह गए हैं। कुछ देर उनकी चीख सुनाई दी। धुएं की वजह से उन्हें बाहर आने का रास्ता नहीं मिला होगा। थोड़ी देर में ही चीख खामोशी में बदल गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Fire News Smoke Suffocation and Flames Claim Four Lives in Loni's Kanchan Park
विपाल करते परिजन, झुलसा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निश्मन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल की टीम ने मकान की दीवार को तीन जगह से तोड़ा। इसके बाद अंदर प्रवेश किया। आग बुझने के बाद टीम कमरे में घुसी। यहां गुलबहार का शव बिस्तर पर पड़ा था। तीनों बच्चों के शव फर्श पर थे। चारों शव बुरी तरह झुलसे हुए थे। टीम ने चारों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की। दमकल के आने तक लोग बाल्टियों से आग पर पानी डालते रहे। लेकिन, आग दमकल के आने के बाद ही बुझी। 
विज्ञापन
Ghaziabad Fire News Smoke Suffocation and Flames Claim Four Lives in Loni's Kanchan Park
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक बेटे को आयशा ने निकाला, दूसरे को न बचा पाईं
शमशाद की पत्नी आयशा भी आग की लपटों से झुलसी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धुआं फैलने के दौरान ही आयशा की आंख खुल गई थी। उनके पास में ही बेटा जान सो रहा था। उन्होंने उसे गोदी में उठाया और लेकर बाहर की ओर भागीं। बाहर जाकर उन्होंने देखा कि दूसरा बेटा अयान वहां नहीं हैं। वह बुरी तरह से घबरा गई। शान को बचाने के दौरान वह बुरी तरह से झुलस गई थीं। धुएं से उनकी हालत बिगड़ गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed