फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डरपोक पुलिस: बदमाशों की फायरिंग देख हापुड़ पुलिस दुबकी, हरियाणा के जवानों ने भी नहीं दिया कोई जवाब

Wed, 17 Aug 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Aug 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Hapur policeman posted at the court gate were lurking after firing
hapur murder - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में कचहरी गेट के बाहर हुई अभियुक्त की हत्या में हरियाणा पुलिस के जवानों की भूमिका संदिग्ध है। हापुड़ पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे, हरियाणा पुलिस के जवानों एक भी जवाबी फायरिंग नहीं की। भागते हुए बदमाशों का पीछा भी नहीं किया। अभियुक्त लखन के साथ आए पुलिसकर्मियों के पास पास कार्बाइन के साथ आधुनिक पिस्टल भी थी। पूछताछ के लिए हरियाणा के चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। अर्टिगा कार में अभियुक्त के साथ हरियाणा के एएसआई विजय, हेड कांस्टेबिल ओमप्रकाश, कांस्टेबिल नरेंद्र व संदीप व चालक हेड कांस्टेबिल राजू चौहान आए थे। कार को मुख्य गेट पर रोककर जैसे ही बिना हथकड़ी के बैठे लखन को पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा में आए पांचों पुलिसकर्मियों के पास कारबाइन और पिस्टल जैसे आधुनिक हथियार थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक भी गोली नहीं चलाई। 
Hapur policeman posted at the court gate were lurking after firing
hapur murder - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से करीब दस पंद्रह मीटर दूर कचहरी के गेट पर भी हापुड़ के करीब पांच से दस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। गोलियां चलते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी भी दुबक गए। हरियाणा पुलिस की मामले में संलिप्तता की जांच करने के लिए पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को छोड़कर चारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इनके मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है।
 
Hapur policeman posted at the court gate were lurking after firing
hapur murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या की रंजिश में की वारदात
24 नंवबर 2019 को धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला निवासी विजय की दो पुत्रियों आरती और ज्योति की फरीदाबाद से बरात आई थी। शादी की रस्म पूरी होने पर विदाई के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर नकाबपोश बदमाशों ने सुधीर पुत्र जिले सिंह की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मृतक के चचेरे भाई सोनू निवासी गांव अंगनपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लखन को भी आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur policeman posted at the court gate were lurking after firing
मृतक लाखन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखन उर्फ यशपाल सुरजकुंड थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या के अलावा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पॉक्सो अधिनियम के एक मामले में कोर्ट ने उसे दस की सजा सुनाई थी। पुलिस ने बताया कि पॉक्सो वाले मामले को लेकर ही गांव के सुधीर पक्ष के लोगों से लखन की रंजिश हुई थी।
विज्ञापन
Hapur policeman posted at the court gate were lurking after firing
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले सुधीर ने अपने साथियों के साथ लखन पक्ष पर हमला बोला था। लखन गंभीर रूप से घायल हो गया था। 15 दिन आईसीयू में रहा था। उसकी बहन को भी गोली लगी थी। इसके बाद लखन को सजा हो गई और वह जेल चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed