{"_id":"62fb523f42461f31db07183c","slug":"murder-of-accused-who-came-on-production-in-hapur-district-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder in court: पेशी पर आए आरोपी की हापुड़ जिला अदालत में हत्या, हमलावर का कोर्ट में सरेंडर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in court: पेशी पर आए आरोपी की हापुड़ जिला अदालत में हत्या, हमलावर का कोर्ट में सरेंडर, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:19 PM IST
सार
मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी में दिखे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के कुछ देर बाद एक हमलावर सुनील चचूला ने गौतम बुध नगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील चचूला पूर्व मे एक लाख के इनामी रहे पवन सिरोली लोनी के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके ऊपर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।
2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं। हमलावर हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है।
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
मृतक को चार से पांच गोली मारी गई हैं। मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धोलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। कहा जा रहा है कि बदमाशों की ओर से पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
hapur murder
- फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।