गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिहानी सद्दीकनगर में मंगलवार दोपहर कुलदीप उर्फ मिंटू त्यागी ने गोलियों से भूनकर पत्नी सारिका (25) की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दहेज में 50 लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर मिंटू सारिका को प्रताड़ित करता था। कई दिनों से वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। मंगलवार को सारिका फोन पर अपनी मां से मिंटू की शिकायत कर रही थी। इसी दौरान उसने उस पर गोलियां बरसा दीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मिंटू और उसके पिता मूलचंद त्यागी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के गांव उपावली निवासी ब्रह्मपाल त्यागी ने अपनी बेटी सारिका की शादी फरवरी 2020 में सिहानी सद्दीकनगर निवासी कुलदीप उर्फ मिंटू त्यागी के साथ की थी।
गाजियाबाद: फोन पर मां से शिकायत कर रही थी सारिका, तैश में आया पति पेट और कनपटी पर बरसा दीं गोलियां
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन