फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैपिड रेल: सबसे ऊंचा होगा मेरठ तिराहा रैपिड स्टेशन, होंगे तीन प्रवेश-निकास द्वार, मॉडल रिलीज

Sat, 29 May 2021 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 May 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Rapid rail meerut tiraha station model release it will be highest station three entry exit gates
एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल कॉरिडोर के सबसे ऊंचे मेरठ चौराहा स्टेशन का वास्तविक डिजाइन किया जारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर दुहाई से साहिबाबाद के बीच सभी पांच स्टेशनों का काम तेज हो गया है। एनसीआरटीसी ने मेरठ रोड तिराहे पर प्रस्तावित कॉरिडोर जमीन से 24 मीटर ऊंचे रैपिड स्टेशन का वास्तविक मॉडल शुक्रवार को जारी कर दिया। पूरे ट्रैक के सबसे ऊंचे इस स्टेशन में प्रवेश और निकास के तीन द्वार होंगे। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर के हिस्से पर मार्च 2023 में रैपिड रेल चलाई जानी है। इसमें से चार किलोमीटर ट्रैक का बेस तैयार हो गया है जबकि 550 पिलर बन गए हैं।  साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन के फाउंडेशन का कार्य पूरा हो गया है।अब पटरियां बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। वर्तमान में 12 लॉन्चिंग  मशीनों से एलिवेटेड ट्रैक का निमार्ण कार्य 24 घंटे चल रहा है। 

Rapid rail meerut tiraha station model release it will be highest station three entry exit gates
रैपिड रेल ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला

ओवरब्रिज से जुड़ेंगे मेट्रो और रैपिड स्टेशन
मेरठ तिराहा स्टेशन पर यात्रियों को फुटओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। रैपिड के इस स्टेशन से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के बीच फुट ओवरब्रिज बनेगा। स्टेशन पर तीन विशिष्ट प्रवेश और निकास द्वार होंगे। दो प्रवेश और निकास द्वार दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग और तीसरा द्वार शहीद स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनेगा। 

Rapid rail meerut tiraha station model release it will be highest station three entry exit gates
रैपिड रेल के लिए काम चालू - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन पर यह होंगी सुविधाएं 
 प्रत्येक प्लेटफार्म पर दो एस्केलेटर, तीन सीढ़ियों के साथ एक लिफ्ट होगी। सभी प्लेटफार्म पर ऑटोमेटिक प्लेटफार्म स्क्रीन डोर होंगे। आपातकालीन चिकित्सकीय स्थिति के लिए स्टेशनों की लिफ्ट में स्ट्रेचर लाने ले जाने की जगह और क्षमता होगी। स्टेशन पर ऑडियो वीडियो सुविधा वाले यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड के साथ सिस्टम मैप लगाए जाएंगे। वहीं टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), सुरक्षा जांच, अग्निशमन प्रणाली, दुकानें, स्कैन वेंडिंग मशीन के साथ अन्य सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapid rail meerut tiraha station model release it will be highest station three entry exit gates
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विशेष पिकअप और ड्रॉप जोन होगा:  
स्टेशन के अंदर और आसपास लोगों और वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही के लिए ट्रैफिक इंटीग्रेशन डिजाइन तैयार किया जा रहा है। स्टेशनों को भीड़भाड़ मुक्त बनाने के लिए एनसीआरटीसी की ओर से यात्रियों को छोड़ने और ले जाने वालों के लिए विशेष पिकअप और ड्रॉप जोन बनाया जाएगा। स्टेशन की छत पर हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Rapid rail meerut tiraha station model release it will be highest station three entry exit gates
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
तय समय पर होगा काम 
साहिबाबाद से दुहाई के बीच पांचों स्टेशन के साथ मेरठ रोड तिराहे पर जमीन से 24 मीटर सबसे ऊंचे रैपिड स्टेशन का वास्तविक डिजाइन तैयार हो गया है। प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा होगा।- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed