फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार का खौफनाक अंजाम: ढाई साल में कई बार की पिटाई, करंट भी लगाए, फिर जन्मदिन पर पत्नी को दिया 'मौत का तोहफा'

Tue, 11 Jan 2022 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jan 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad husband killed wife in hotel they got love marriage two and half years ago since then he was torturing her for dowry
होटल बुलाकर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के एक होटल में सोमवार को एक पति ने अपनी बीवी को उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया और फिर ऐसा खौफनाक तोहफा दिया जो किसी ने नहीं सोचा था। ढाई साल में ही प्यार, शादी और फिर हत्या तक यह सिलसिला कैसे पहुंच गया यह बेहद दर्दनाक कहानी है। पहले तो अर्जुन और प्रियंका घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करने की बात कहते थे फिर घरवालों ने खुद ही उनकी शादी करा दी। प्यार के बाद हुई इस शादी में दहेज की बात भी कभी आएगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। आगे पढ़ें ढाई साल की इस शादी में क्या क्या हुआ....

ghaziabad husband killed wife in hotel they got love marriage two and half years ago since then he was torturing her for dowry
होटल में जुटे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका को मारने के लिए लगाया था आरोपी ने करंट :
चंचल ने आरोप लगाया कि अर्जुन लगातार दहेज की मांग कर रहा था। इसके लिए उसने एक बार प्रियंका से मारपीट के बाद उसे करंट भी लगाया था। जिसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। इतना ही नहीं परिवार को भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी शादी के दौरान गढ़ के किसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। कुछ महीनों बाद उसे भी छोड़ दिया। मारपीट और अन्य मामलों में परिजनों ने बुराड़ी के थाने में शिकायत दी हुई है। 

ghaziabad husband killed wife in hotel they got love marriage two and half years ago since then he was torturing her for dowry
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होटल में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे, नहीं सुनी किसी ने आवाज :
परिजनों ने होटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि होटल में किसी भी जगह पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जबकि संदिग्ध के प्रवेश को लेकर पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वारदात से पूर्व अर्जुन और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा तो क्या किसी कर्मचारी ने उनकी आवाज नहीं सुनी होगी। इतना ही नहीं, खोड़ा पुलिस ने होटल के रजिस्टर को आकर चेक किया था नहीं, जिससे संदिग्धों के प्रवेश का पता लगाया जाता है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से खोड़ा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad husband killed wife in hotel they got love marriage two and half years ago since then he was torturing her for dowry
मृतका की बहन होटल का वो कमरा दिखाती जहां हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट मैरिज की बात सुनने के बाद परिजनों ने कराई थी शादी :
चंचल के मुताबिक अर्जुन और प्रियंका दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। ढाई वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की बात परिवार को बताई थी। छानबीन करने पर कोई कागज नहीं दिखा पाए थे। मगर दोनों के परिवार वालों ने बातचीत कर उनकी शादी करा दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही उनका दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था।      

विज्ञापन
ghaziabad husband killed wife in hotel they got love marriage two and half years ago since then he was torturing her for dowry
पत्नी बच्चे के साथ आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ गया डेढ़ साल की बच्ची का भविष्य 
इस वारदात के बाद प्रियंका की डेढ़ साल की बेटी नित्या का भविष्य बिगड़ गया है। नित्या मां के बिना किसी  और के पास नहीं जाती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हापुड़ में मिली आरोपी की लोकेशन :
खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगी हुई। उसकी लोकेशन हापुड़ गढ़ के आसपास मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed