फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: जन्मदिन के बहाने पत्नी को बुलाया होटल, पत्नी पर किए चाकू से कई वार और हो गया फरार

Tue, 11 Jan 2022 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jan 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad husband call wife in hotel in the name of birthday celebration and killed her then ran away
ghaziabad husband kills wife - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के खोड़ा स्थित आदर्श नगर के होटल एएलक्स टाउन हाउस में सोमवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाकर चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद आरोपी शव कमरा नंबर-107 के बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। होटल के कर्मचारी ने भागते समय अर्जुन के हाथ खून से सने  देखकर मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन चंचल ने आरोपी पर दहेज के लिए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।

Ghaziabad husband call wife in hotel in the name of birthday celebration and killed her then ran away
पत्नी बच्चे के साथ आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली बुराड़ी के संतनगर में पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ गढ़ निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। चंचल का आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रियंका से मारपीट करने लगा था। वह छह महीने से मायके में किराए पर रह रही थी और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रही थी।

Ghaziabad husband call wife in hotel in the name of birthday celebration and killed her then ran away
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उसने बेटी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच अचानक अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। आठ जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे से वह होटल में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad husband call wife in hotel in the name of birthday celebration and killed her then ran away
मृतका की बहन - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अर्जुन उसे धक्का देकर बाइक से वारदात में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया, उसके हाथ में खून लगा था। काफी रोकने पर भी वह नहीं रुका। तो उसे शक हो गया।

विज्ञापन
Ghaziabad husband call wife in hotel in the name of birthday celebration and killed her then ran away
मृतका की बहन होटल का वो कमरा दिखाती जहां हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

मोहित तुरंत कमरे के पास गया तो गेट पर खून के निशान थे। उसने मैनेजर अभय को फोन कर बुलाया। कमरे में खून फैला देखकर पुलिस को सूचना दी गई। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका का शव खून से लथपथ मिला। पेट को चाकू से गोदा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed