फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद की कचहरी में बवाल: जज को घिरता देख किया लाठीचार्ज... पुलिसवालों ने वकीलों को जड़े थप्पड़; बरसाई लाठी

Wed, 30 Oct 2024 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

गाजियाबाद में जिला जज से बदसलूकी कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साए वकीलों ने कोर्ट में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव कर चौकी फूंक दी। जानें क्यों बिगड़ी बात?

विज्ञापन
Ghaziabad court Police lathicharge on lawyers misbehaving with District Judge Vandalism in court see photos
Ghaziabad court fight - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की कचहरी में मंगलवार की सुबह सबकुछ आम दिनों की तरह सामान्य ही चल रहा था कि 11 बजते ही अचानक असमान्य हो गया। कुछ ही देर में जिला जज की कोर्ट में दो घंटे तक भारी बवाल चला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिला जज की कोर्ट में 50-60 लोग मौजूद थे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के साथ कई वकील आए थे। ये लोग पहले जिला जज अनिल कुमार से एक अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील कर रहे थे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो हंगामा करने लगे। 

 
Ghaziabad court Police lathicharge on lawyers misbehaving with District Judge Vandalism in court see photos
Ghaziabad Court Fight - फोटो : अमर उजाला
रोके नहीं रुक रहे थे वकील
उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने देखा कि वे लोग जिला जज का घेराव करने लगे। बस फिर क्या था। पुलिसवालों ने वकीलों को रोकने की कोशिश की। घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित करने का प्रयास किया लेकिन वकीलों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे रोके नहीं रुक रहे थे। पुलिसवालों ने धक्का देकर वकीलों को पीछे करने का प्रयास किया। इससे भी बात नहीं बनी। 

 
Ghaziabad court Police lathicharge on lawyers misbehaving with District Judge Vandalism in court see photos
Ghaziabad Court Fight - फोटो : अमर उजाला
पुलिसवालों ने किया लाठीचार्ज 
लोगों ने बताया कि पुलिसवालों ने वकीलों से कहा कि वे लोग जिला जज पर हमले की कोशिश न करें, इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। लेकिन, वकील हंगामा करते रहे। इस पर पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया। कोर्ट रूम में जगह बहुत कम थी। पुलिसवाले लाठी नहीं चला पा रहे थे। मौके की वीडियो देखकर पता चलता है कि कई पुलिसवालों ने वकीलों को घूंसे और थप्पड़ मारकर पीछे किया। इसके बाद कुछ पुलिसवालों ने कुर्सियां उठाकर वकीलों पर फेंकी। इससे वकील कोर्ट रूम से बाहर निकल गए और उनका गुस्से का रुख पुलिस की ओर हो गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad court Police lathicharge on lawyers misbehaving with District Judge Vandalism in court see photos
Ghaziabad Court Fight - फोटो : अमर उजाला
वकील ने दर्ज कराया था धोखाधड़ी का मुकदमा, अग्रिम जमानत पर थी सुनवाई  
जिस मुकदमे में आरोपी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बवाल हुआ, वह कविनगर थाने में दो अक्तूबर को अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया था। इसमें जितेंद्र सिंह का आरोप है कि उनकी और उनके साथी की 90 लाख की संपत्ति को फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेच दिया गया। एफआईआर में नौ लोग नामजद किए गए थे। एफआईआर में डासना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाजी आरिफ अली, गुलरेज आलम, रिजवान अली, हसमुद्दीन, मोहम्मद फहीम, नसरुद्दीन, फातिमा परवीन, जफरुद्दीन और खुर्शीदन के नाम हैं। इस मामले में आरोपियों को 28 अक्तूबर तक अग्रिम जमानत मिल गई। 29 यानी मंगलवार को सुनवाई हो रही थी। 
विज्ञापन
Ghaziabad court Police lathicharge on lawyers misbehaving with District Judge Vandalism in court see photos
Ghaziabad Court Fight - फोटो : अमर उजाला
वकीलों पर 11 धाराओं  में दर्ज किए केस
कचहरी परिसर में हुए बवाल में दो मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज किए गए हैं। ये मुकदमे बलवे की धारा 191(2), दंगा करने, 191(3) , सरकारी कार्य में बाधा डालना, 121(1), सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने 121 (2),  संपत्ति को नुकसान पहुंचाने ,  324(4) ,  संपत्ति को नष्ट करने के लिए आग लगाने326(जी) ,  आपराधिक षडयंत्र रचने61(2) , लोकशांति भंग करने 352, हमला करने 131, खतरनाक हथियारों से हमला करने 118 (1), 7 सीएलए,  सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की 3 और 4 धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज हड़ताल पर रहेंगे हापुड़ के वकील
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद न्यायालय में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed