फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात का नशा सुबह हो गया चूर: पहले कार की छत पर जमकर थिरके, फिर पुलिस ने की ऐेसी खातिरदारी कि बोले...

Sat, 02 Apr 2022 06:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Apr 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
five youth dancing on the roof of a car in ghaziabad after viral video police took action
कार की छत पर नाचते युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला स्थित लाल कुआं इलाके में शुक्रवार रात को कुछ युवक शराब के नशे में कार की छत पर नाचते हुए नजर आए। घटना के वक्त वहां मौजूद किसी अन्य कार सवार ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शरारती युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 


 

five youth dancing on the roof of a car in ghaziabad after viral video police took action
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल में डाला - फोटो : अमर उजाला

इस मामले पर गाजियाबाद पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन सं0 UP14CS3223 का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 20,000 रुपये का चालान किया गया है और पांच युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 

five youth dancing on the roof of a car in ghaziabad after viral video police took action
कार की छत पर नाचते युवक - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक एक सफेद रंग की कार की छत पर खड़े होकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जहां ये सब इस तरफ की हरकत कर रहे थे वहां तेज रफ्तार से अन्य गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही हैं। गनीमत रही कि इनकी इस हरकत से कोई दुर्घटना नहीं घटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five youth dancing on the roof of a car in ghaziabad after viral video police took action
अपनी हरकत पर माफी मांगते हुए युवक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए महज 12 घंटे से भी कम समय में सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया और 20 हजार रुपये का चालान भी किया। पुलिस द्वारा जारी एक अन्य वीडियो में ये सभी युवक हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इनका कहना है कि आगे से भविष्य में यह इस तरफ की हरकत नहीं करेंगे। साथ ही इन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या करते हो? पर कहा कि हम सभी छात्र हैं। 

विज्ञापन
five youth dancing on the roof of a car in ghaziabad after viral video police took action
माफी मांगते युवक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार को जिले में अस्थायी नियुक्ति दी गई है। वर्तमान में वह विजिलेंस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात हैं। वह गाजियाबाद में स्थायी व्यवस्था होने तक वहां रहकर डीआईजी/एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed