उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला स्थित लाल कुआं इलाके में शुक्रवार रात को कुछ युवक शराब के नशे में कार की छत पर नाचते हुए नजर आए। घटना के वक्त वहां मौजूद किसी अन्य कार सवार ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शरारती युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल में डाला
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले पर गाजियाबाद पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन सं0 UP14CS3223 का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 20,000 रुपये का चालान किया गया है और पांच युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
3 of 5
कार की छत पर नाचते युवक
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक एक सफेद रंग की कार की छत पर खड़े होकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जहां ये सब इस तरफ की हरकत कर रहे थे वहां तेज रफ्तार से अन्य गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही हैं। गनीमत रही कि इनकी इस हरकत से कोई दुर्घटना नहीं घटी।
4 of 5
अपनी हरकत पर माफी मांगते हुए युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए महज 12 घंटे से भी कम समय में सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया और 20 हजार रुपये का चालान भी किया। पुलिस द्वारा जारी एक अन्य वीडियो में ये सभी युवक हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इनका कहना है कि आगे से भविष्य में यह इस तरफ की हरकत नहीं करेंगे। साथ ही इन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या करते हो? पर कहा कि हम सभी छात्र हैं।
5 of 5
माफी मांगते युवक
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार को जिले में अस्थायी नियुक्ति दी गई है। वर्तमान में वह विजिलेंस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात हैं। वह गाजियाबाद में स्थायी व्यवस्था होने तक वहां रहकर डीआईजी/एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।