{"_id":"605593a68ebc3e5908694e8e","slug":"fire-breaks-out-in-new-delhi-lucknow-shatabdi-express-at-ghaziabad-railway-station-all-passengers-are-safe-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
Sat, 20 Mar 2021 12:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस की लगेज बोगी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। ट्रेन में आग की घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Trending Videos
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना शनिवार सुबह 6.41 बजे करीब की है। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 02004 शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन जब सुबह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अचानक ट्रेन की लगेज बोगी से धुआं उठने लगा। तत्काल ही गाजियाबाद के स्टेशन अधीक्षक को घटना से अवगत कराया।
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनों को भी पिछले स्टेशनों पर रोक दिया। ट्रेन के रुकने के साथ ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। रेल अधिकारियों ने आशंका जताई है कि लगेज बोगी में बाइक की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। तत्काल 6 गाड़िया मौके पर भेजी गई। आग ट्रेन के सबसे पिछली बोगी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
तत्काल बोगी को ट्रेन के अन्य हिस्से से अलग करके आग बुझाने की काम शुरू किया गया। आग से दोनों दरवाजे खुले नहीं रहे थे। उन्हें तोड़कर आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
