{"_id":"60556c218ebc3e591d013469","slug":"drunk-dhaba-operator-calls-police-bomb-in-kavi-nagar-threat-to-blow-lucknow-mail-train-stopped-for-one-hour-in-ghazibad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ढाबे वाले ने नशे में किया फोन...बोला- कविनगर में बम है, उड़े पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ढाबे वाले ने नशे में किया फोन...बोला- कविनगर में बम है, उड़े पुलिस के होश
Sat, 20 Mar 2021 08:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ढाबा संचालक ने यूपी-112 पर कविनगर में बम होने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस घंटों खाक छानती रही, लेकिन बम नहीं मिला। कॉल करने में इस्तेमाल नंबर की डिटेल निकालकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में बम की फर्जी सूचना दे दी थी।
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर एक कॉल आई थी। जिसमें कॉलर ने कविनगर में बम होने की सूचना दी थी। बम की सूचना पर कविनगर पुलिस समेत कई थानों की पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ कविनगर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक बम का कोई सुराग न लगने पर पुलिस कॉलिंग में इस्तेमाल नंबर की डिटेल निकालकर आरोपी तक पहुंचने में जुट गई।
फाइल फोटो
सीओ ने बताया कि कॉलिंग में इस्तेमाल नंबर कविनगर क्षेत्र के गांव बम्हैटा के पते पर खरीदा गया था। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीओं मुताबिक अशोक कुमार नासिरपुर फाटक के पास ढाबा चलाता है। उसने नशे में फोन किया था। मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
लखनऊ मेल को उड़ाने की धमकी, एक घंटे ट्रेन रोकी
दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल में बम होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर एक घंटे तक रोककर बम व डॉग स्क्वॉयड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया तो उनमें अफरातफरी मच गई। बाद में सूचना फर्जी निकली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल में बम होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर एक घंटे तक रोककर बम व डॉग स्क्वॉयड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया तो उनमें अफरातफरी मच गई। बाद में सूचना फर्जी निकली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
बृहस्पतिवार रात दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली लखनऊ मेल में बम रखा होने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। रात करीब 12 बजकर 04 मिनट पर ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन को यहां एक घंटे तक रोककर बम व डॉग स्क्वॉयड के साथ जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन बम नहीं मिला। बाद में बम की सूचना फर्जी निकलने पर रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। गाजियाबाद जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर अमीराम का कहना है कि लखनऊ मेल में बम की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूचना फर्जी निकलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।