फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हथौड़े से कुचला सिर: गन्ने के खेत में मिली वकील की लाश, एक पव्वा और दो गिलास की बात से उलझा केस; देखें Video

Sun, 28 Dec 2025 08:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 08:12 PM IST
सार

सुल्तानपुर गांव निवासी वकील खान (45) अपनी पत्नी नाजरीन, बेटे समीर, कल्लू, अनस, जीशान व दो बेटी के साथ रहते थे, उनकी दोनों बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
Farmer killed by hammer blow on head in Muradnagar
खेत में मिली वकील खान की लाश - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुरादनगर स्थित सुल्तानपुर गांव से शनिवार सुबह से लापता किसान का शव भदौली गांव के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला। हथौड़े से सिर पर प्रहार कर किसान की हत्या की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित किए। हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।

Farmer killed by hammer blow on head in Muradnagar
खेत में मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

चार बेटे और दो बेटी के सिर से उठा पिता का हाथ
सुल्तानपुर गांव निवासी वकील खान (45) अपनी पत्नी नाजरीन, बेटे समीर, कल्लू, अनस, जीशान व दो बेटी के साथ रहते थे, उनकी दोनों बेटी की शादी हो चुकी है। वकील खान बटाई पर खेत लेकर खेती कर परिवार का लालन पौषण करते थे। उन्होंने मिल्क चाकरपुर गांव में खेत के रखे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बुग्गी बैल लेकर खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 3.30 तक घर नहीं लौटने पर पत्नी अब बेटा वकील की तलाश करते खेत पर पहुंचे, वहां बुग्गी बैल मिले, लेकिन वकील का पता नहीं चला। 

Farmer killed by hammer blow on head in Muradnagar
खेत में मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

लहूलुहान था वकील का शव
नाजरीन ने घर आकर इसकी सूचना अपने देवर यासीन को दी, परिवार ने गांव वालों के लिए साथ मिल कर किसान की तलाश की, काफी तलाश के बाद भी किसान का पता नहीं चला। पुलिस चौकी पर रात को इसकी सूचना दी गई। रविवार सुबह यासीन ने अपने भाई वकील की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह फिर से उनकी तलाश में परिजन खेतों में निकल गए। काफी तलाश करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे गांव भदौली में जंगल में ईख के खेत में लहूलुहान वकील का शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer killed by hammer blow on head in Muradnagar
वकील खान की लाश मिलने से गांव में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

जल्द होगा हत्या का खुलासा
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि किसान वकील की हत्या की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्या क्यों और किस कारण से हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Farmer killed by hammer blow on head in Muradnagar
वकील खान की हत्या के खेत में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

हथौड़े से सिर पर प्रहार कर की गई वकील की हत्या
रविवार दोपहर भदौली गांव में रामफल के ईख के खेत में वकील खान का शव पड़ा मिला था। भाई यासीन ने बताया कि सिर पर हथौड़े से प्रहार कर वकील की हत्या की गई है। आरोप है कि गांव सुल्तानपुर से अगवा कर वकील को यहां पर लाया और फिर हथौडे से वार कर हत्या की गई है। हत्या करने से पहले वकील ने भी काफी संघर्ष किया था। खेत की स्थिति देखने से यह पता चलता था। वकील सबसे मिलजुल कर रहता था। उसकी हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी किसी को नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed