फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: मकान मालकिन की हत्या कर जुर्म कबूलने पर भिड़े दंपती, पति बोला मैंने मारा..पत्नी बोली नहीं हम दोनों ने

Thu, 18 Dec 2025 09:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 09:44 PM IST
सार

गाजियाबाद में किराया मांगने पर फ्लैट मालकिन की हत्या कर दंपती ने शव सूटकेस में छिपा दिया। वारदात बुधवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा काईमोरा सोसायटी की है। किरायेदार ने मकान मालकिन के सिर पर कूकर मारा और दुपट्टे से गला दबाया दिया।

विज्ञापन
Couple clashes after confessing to murdering landlady in ghaziabad
किराया मकाने पर मकान मालकिन का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र के ओरा काईमोरा सोसायटी में फ्लैट का किराया मांगने पहुंची इंजीनियर की पत्नी की किरायेदार दंपती ने हत्या कर दी। आरोपी किरायेदार ने फ्लैट मालकिन के सिर में प्रेशर कूकर दे मारा और उसकी पत्नी ने दुपट्टे से गला घोट दिया। किरायेदार दंपती ने महिला के शव को लाल सूटकेस में बंद कर अपने ही बैड के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

Couple clashes after confessing to murdering landlady in ghaziabad
मृतका दीपशिखा और हत्यारोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

18 हजार रुपये महीना था फ्लैट का किराया
मूलरूप से जनपद हापुड की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी इंजीनियर उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा और एक बेटी के साथ ओरा काईमोरा सोसायटी के एम-105 फ्लैट में रहते हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा (48) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है, जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता निवासी सेक्टर-23 संजयनगर को एक वर्ष पूर्व दिया था। 

Couple clashes after confessing to murdering landlady in ghaziabad
फ्लैट के अंदर पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

किराया मांगने पर किया हमला
बुधवार की रात करीब आठ बजे दीपशिखा पांच माह का बकाया किराया मांगने किरायेदार अजय गुप्ता के फ्लैट में पहुंची। जहां किराया मांगने पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने दीपशिखा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में दीपशिखा ने अजय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। इसके विरोध में पति को छुड़ाने के लिए आकृति गुप्ता ने अपना दुपट्टा दीपशिखा के गले में डालकर खींच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple clashes after confessing to murdering landlady in ghaziabad
आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला

जमीन पर गिराकर दोनों ने घोटा दीपशिखा का गला
इसी बीच अजय गुप्ता ने रसोई में रखा प्रेशर कूकर का ढक्कन दीपशिखा के सिर में दे मारा। आरोपी ने जमीन पर गिरी दीपशिखा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दंपती ने शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर अपने बैड में छिपा दिया। 

विज्ञापन
Couple clashes after confessing to murdering landlady in ghaziabad
मकान मालकिन - फोटो : अमर उजाला

बैड के नीचे सूटकेस में मिला दीपशिखा का शव
काफी देर तक जब दीपशिखा अपने घर नहीं लौटी तो घरेलू सहायिका मिनी अजय गुप्ता के फ्लैट पर पहुंची और मालकिन की बाबत पूछताछ की। शक होने पर उसने परिजनों को मौके पर बुलाया और घर की छानबीन की। परिजनों को बैड के नीचे सूटकेस में दीपशिखा शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed