शहर के चार क्षेत्रों में मार्च में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित कर रोकथाम की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। होली के पर्व पर भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। त्योहार पर संक्रमण की रोकथाम में लगी टीमों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा जिले में बनाई गई निगरानी समितियों के कार्य की अधिकारी निगरानी करेंगे।
{"_id":"605541773e9e3e398d68f379","slug":"ghaziabad-uttar-pradesh-coronavirus-update-cases-latest-news-in-hindi-covid-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में अलर्ट : शहर के चार इलाकों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में अलर्ट : शहर के चार इलाकों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले
Sat, 20 Mar 2021 06:02 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
मार्च में चारों क्षेत्रों में मिले संक्रमण के मामले :
- शास्त्रीनगर (दौलतपुरा, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र) - 32
- घूकना - 16
- राजनगर - 38
- साहिबाबाद - 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
होली पर अलर्ट
- होली पर लोगों के आने-जाने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अधिकारियों का कहना है कि पर्व पर संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले से ही तैयारी की जा रही है। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बढ़ाया जाएगा और ऐसे क्षेत्रों में सर्वे का कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। इसके अलावा एंटीजन, आरटीपीसीआर से जांच को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
निगरानी समितियों की निगरानी
- पिछले साल कोरोना के जब बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे थे, तब जिले में 400 निगरानी समितियों का गठन किया गया था। शहरी क्षेत्र में मोहल्ला समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों से संक्रमितों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को देना था। अधिकारियों का कहना है कि इन समितियों को सक्रिय किया गया है। प्रतिदिन इनके कार्य पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निगाह रखेंगे
विज्ञापन
कोविड-19 प्रोटोकॉल्स
- फोटो : पिक्साबे
नियमों का पालन करें लोग
- सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को पहले की तरह ही सतर्कता बरतनी होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोग नियमित करें। इसके अलावा हाथों को लगातार अच्छी तरह से साफ करते रहें।