फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सिपाही की हत्या: नहाल मामले में बड़ा खुलासा... पुलिस टीम पर हमले के समय मौजूद थी डेढ़ हजार की भीड़

Thu, 29 May 2025 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 May 2025 11:58 AM IST
सार

यूपी के गाजियाबाद जिले के नहाल गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पर हमले के समय डेढ़ हजार लोगों की भीड़ घटना स्थल पर मौजूद थी। डेढ़ हजार की भीड़ में से 140 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है।

विज्ञापन
Crowd of 1500 people was present at time of attack on police team In Nahal Village of Ghaziabad
सिपाही सौरभ देशवाल की फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : संवाद
गाजियाबाद के नाहल गांव में 25 मई की रात गौतमबुद्धनगर पुलिस टीम पर हुए हमले के दौरान घटनास्थल पर करीब डेढ़ हजार लोगों की भीड़ मौजूद थी। सर्विलांस टीम ने गांव में लगे मोबाइल टॉवर के बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) से इन लोगों की लोकेशन ट्रेस की है। 


घटनास्थल के नजदीक तीन घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) भी कब्जे में ली गई हैं। पुलिस के अनुसार, इनसे आरोपियों की पहचान करने में काफी मदद मिल रही है। 
 
Crowd of 1500 people was present at time of attack on police team In Nahal Village of Ghaziabad
गोली लगने के बाद पड़ा घायल सिपाही - फोटो : संवाद
इन्हीं वीडियो और फुटेज से डेढ़ हजार की भीड़ में से 140 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है जो पथराव और फायरिंग की वारदात में सीधे शामिल माने जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मामले की परत दर परत खोली जा रही है। 
Crowd of 1500 people was present at time of attack on police team In Nahal Village of Ghaziabad
सिपाही सौरभ देशवाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
घटनास्थल के नजदीक लगे मोबाइल टॉवर से रविवार की रात 10 से 12 बजे के बीच घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों का ब्योरा सर्विलांस टीम ने जुटाया  है। 15 आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। पुलिस अब तक 65 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। घटना के चश्मदीद गवाहों और आरोपियों की पहचान करने वालों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of 1500 people was present at time of attack on police team In Nahal Village of Ghaziabad
गिरफ्त में आरोपी कादिर - फोटो : संवाद
शपथ लेने थाने नहीं पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
20 अप्रैल 2025 को मसूरी थाना क्षेत्र के अपराध में संलिप्त लोगों को अपराध न करने की शपथ दिलाई गई थी। थाना क्षेत्र के करीब 90 लोग थाने पहुंचे थे। इनमें से अधिकांश लूट, डकैती, गोकशी, वाहन चोरी आदि घटनाओं में शामिल अपराधी थे। 

 
विज्ञापन
Crowd of 1500 people was present at time of attack on police team In Nahal Village of Ghaziabad
गिरफ्त में आरोपी कादिर और उसका घर - फोटो : संवाद
पुलिस के सामने इन लोगों ने शपथ ली थी कि वह अब अपराध नहीं करेंगे। मसूरी थाना पुलिस ने नाहल गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शपथ के दौरान वह शामिल नहीं हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed