Kadir Gangster: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके में कुख्यात अपराधी कादिर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। भीड़ ने पत्थरबाजी और फायरिंग की। इस दौरान एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने बदमाश कादिर को गिरफ्तार कर लिया है। कादिर पर लूट, गैंगस्टर और चोरी के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कादिर उर्फ मंटर की एचएस सं 283ए है, जिसपर दो दर्जन मुकदमे चोरी, गैंगस्टर अधिनियम आदि के पंजीकृत हैं, 16 मसूरी थाने में दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और मेरठ में भी मुकदमे दर्ज हैं।
2 of 13
गिरफ्त में आरोपी कादिर और उसका घर
- फोटो : संवाद
हिस्ट्री शीटर कादिर लूट के कई मामलों में वांटेड है। मसूरी के नाहल गांव में कादिर पुत्र खुर्शीद की आलीशान कोठी बनी हुई है। कोठी की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। तीन मंजिला कोठी के बाहर पीएसी की तैनाती की गई है।
3 of 13
गोली लगने के बाद पड़ा घायल सिपाही
- फोटो : संवाद
ये है पूरा मामला
कादिर ने पुलिस पर नजर रखने के लिए कोठी के गेट पर दो बड़े-बड़े सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हुए हैं। दरअसल, गाजियाबाद के मसूरी थाने के नाहल गांव में रविवार देर रात वांछित कादिर को पकड़ने गई नोएडा और मसूरी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 में तैनात एक सिपाही सौरभ देशवाल को गोली लग गई, पुलिस टीम उसे यशोदा अस्पताल लेकर पहुंची, यहां सिपाही को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
4 of 13
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
सौरभ के सिर में बदमाशों की गोली लगी थी, मूल रूप से शामली निवासी सौरभ की मौत की सूचना पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त कादिर नाहल का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस रविवार रात 12 बजे मसूरी पुलिस टीम के साथ नाहल गांव में आई थी, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं, भाग रहे कादिर को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया है।
5 of 13
गोली लगने के बाद पड़ा घायल सिपाही
- फोटो : संवाद
मामले में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन ने एक तहरीर दी है। थाना मसूरी में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सिपाही की मौत की पुष्टि की है।