फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंग 786: शादी के कार्ड में भेजी धमकी की चिट्ठी, लिखा- रोजे चल रहे हैं, वरना जान से मार देते

Wed, 05 May 2021 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 May 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Businessman sent a letter in marriage card threatening to kill in ghaziabad
शादी का कार्ड भेजकर जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी मोटर पंप कारोबारी हरकेश लूथरा को शादी के कार्ड में चिट्ठी भेजकर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धमकी दी कि या तो वह 20 दिन में दिल्ली से कारोबार समेट ले नहीं तो उन्हें व उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। चिट्ठी भेजने वाले बदमाश ने खुद का नाम सीलमपुर दिल्ली निवासी जावेद अंसारी बताया और लिखा कि वह दिल्ली के गैंग 786 से जुड़ा है। धमकी से दहशत में आए कारोबारी ने विजयनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 
Businessman sent a letter in marriage card threatening to kill in ghaziabad
फाइल फोटो
प्रताप विहार ई-ब्लॉक निवासी हरकेश लूथरा दिल्ली की अजमेरी गेट मार्केट में मोटर पंप का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक 30 अप्रैल को बाजार से लौटते वक्त उनका बेटा जैसे ही घर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसे शादी का कार्ड बना दिया। शादी किसकी है, बेटे ने यह पता करने की कोशिश भी की, लेकिन कार्ड देने वाला बच्ची कार्ड खोलकर पढ़ने की बात कहकर चला गया। बेटे ने घर में कार्ड दिया, लेकिन कोई भी व्यक्ति यह नहीं समझ सका कि कार्ड किसकी शादी का है। कार्ड खोलकर देखा तो कारोबारी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि उसमें एक धमकी भरा पत्र लिखा हुआ था। कारोबारी हरकेश लूथरा और उनके बेटे की हत्या की धमकी दी हुई थी।
 
Businessman sent a letter in marriage card threatening to kill in ghaziabad
आईपीएस अमित पाठक
हमारे रोजे चल रहे हैं, इस दौरान हम किसी को मारना नहीं चाहते
हरकेश लूथरा के मुताबिक चिट्ठी से धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के गैंग 786 से बताते हुए अपना नाम सीलमपुर निवासी जावेद अंसारी बताया। उसमें लिखा कि दिल्ली से काम-धंधा बन्द कर गाजियाबाद चला जा। अगर कहना नहीं माना तो हत्या कर देंगे। हम प्यार से कह रही हैं हमारी बात मान ले यह तुझ पर हमारा एहसान है। क्योंकि हमारे रोजे चल रहे हैं। इस दौरान हम किसी को मारना नहीं चाहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman sent a letter in marriage card threatening to kill in ghaziabad
तेरे ही लोग तुझे मरवाना चाहते हैं, हमें 15 लाख मिलेंगे
धमकी देने वाले बदमाश ने कारोबारी से कहा है कि उसके लोग ही उसे मरवाना चाहते हैं। हमारे पास दो ऑप्शन हैं। तुझे भगाने के 8 लाख रुपये और मारने के 15 लाख रुपये हमें मिलने हैं। अब तू बता के भागना है या जिंदा रहना है। बदमाश ने कहा है कि वह जो ठेका लेते हैं उसे पूरा करते हैं। तेरे पीछे पूरा परिवार है उसे देखते हुए जल्दी छोड़ दो अगर बात नहीं मानी तो 20 दिन में तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देंगे।
 
विज्ञापन
Businessman sent a letter in marriage card threatening to kill in ghaziabad
शादी के कार्ड में धमकीभरी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
कार्ड पर औरैया का पता, मोबाइल नंबर मिटा दिया
कारोबारी को जो शादी का कार्ड दिया गया, उस पर चांदनी और हैदर खान की 19 मई की शादी का जिक्र है। साथ ही आफताब खां निवासी मोहल्ला केसरवानी, कस्बा फफूंद जिला औरेया का पता लिखा है। पेन से कार्ड पर लिखा मोबाइल नंबर मिटा दिया गया है। साथ ही शादी की तारीख भी बदलकर 21 अप्रैल कर दी है। कारोबारी का कहना है कि कार्ड पर जो नाम लिखे हैं, उनसे उनका कोई ताल्लुक नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed