फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bullet Rani: तस्वीरों में देखें बुलेट रानी की करतूत, कभी बाइक तो कभी कार में हथियार संग दिखती है शिवांगी डबास

Tue, 30 Aug 2022 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Aug 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Bullet Rani arrested by Ghaziabad police there was dispute over collision of soldier scooty with Shivani Dabas
स्टंटबाज शिवानी डबास - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बाइक पर स्टंट के लिए चर्चा में रहने वाली स्टंटबाजी शिवांगी डबास को पुलिस ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार रात दस बजे एएलटी रोड पर डबास के दोस्त की कार से सिपाही की स्कूटी टकरा जाने पर विवाद हुआ था। इसी पर कार में सवार शिवांगी ने सिपाही से हाथापाई की। सिपाही ज्योति ने बताया कि वह ड्यूटी से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। एनडीआरएफ रोड से एएलटी की तरफ जाते समय स्कूटी में कार की टक्कर लगी। कार चालक ओवरटेक कर रहा था। उन्होंने कार चालक युवक से रुकने के लिए कहा तो कार से शिवांगी बाहर निकली। उसने थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद शिवानी ने अपशब्द कहे और उनकी वीडियो बनाई। वह धमकी देकर वहां से भाग निकली।
Bullet Rani arrested by Ghaziabad police there was dispute over collision of soldier scooty with Shivani Dabas
स्टंटबाज शिवानी डबास - फोटो : अमर उजाला
चार धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने चार धाराओं में केस दर्ज किया है। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि ज्योति ने शिवांगी और कार में सवार युवक के खिलाफ लोकसेवक को चोट पहुंचाने, मारपीट और अभद्रता करने, अपशब्द कहने, जान की धमकी और खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
Bullet Rani arrested by Ghaziabad police there was dispute over collision of soldier scooty with Shivani Dabas
स्टंटबाज शिवानी डबास - फोटो : अमर उजाला
इनमें दोष सिद्ध होने की दशा में अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullet Rani arrested by Ghaziabad police there was dispute over collision of soldier scooty with Shivani Dabas
स्टंटबाज शिवानी डबास - फोटो : अमर उजाला
कट चुके एक लाख से ज्यादा के चालान
पिछले डेढ़ साल में शिवांगी के बुलेट पर स्टंट करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं। पुलिस उनके आठ चालान काट चुकी है। इनकी कुल जुर्माना राशि एक लाख से ज्यादा है। 
 
विज्ञापन
Bullet Rani arrested by Ghaziabad police there was dispute over collision of soldier scooty with Shivani Dabas
स्टंटबाज बुलेट रानी शिवांगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कई वीडियो में वह बंदूक लेकर बाइक चलाते नजर आई हैं। हालांकि, बंदूक को उन्होंने खिलौने वाली बंदूक बताया था। ये वीडियो यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर डालने के लिए बनाए गए। शिवांगी के इंस्टाग्राम पर सवा तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed