{"_id":"63047e8d0dfd1b2dae0d851c","slug":"live-in-partner-firoz-murder-case-ghaziabad-police-arrests-preeti-friend-boyfriend-praveen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नया खुलासा: फिरोज की हत्या के बाद घर आया था सहेली का प्रेमी, किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नया खुलासा: फिरोज की हत्या के बाद घर आया था सहेली का प्रेमी, किया था ये काम
Tue, 23 Aug 2022 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
firoz murder case
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की साहिबाबाद की टीला मोड़ पुलिस ने तुलसी निकेतन के फिरोज हत्याकांड में फरार दिल्ली मौजपुर निवासी प्रवीण कुमार को सोमवार शाम बंथला नहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटनास्थल पर गया था और उसने खून साफ कर साक्ष्य मिटाए थे। उससे फिरोज का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फिरोज की हत्या के बाद प्रवीण ने ही प्रीति व अपनी प्रेमिका तनु को शव ठिकाने लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद तीनों खून से सने कपड़े सिकंदरपुर के खेतों में फेंकने गए थे। उसने ही प्रीति को फिरोज का शव ट्रॉली बैग में रखने के लिए कहा था। हत्या के बाद प्रीति के फ्लैट पर खून की सफाई कराने में भी उसने पूरा सहयोग किया। सीओ ने बताया कि प्रवीण प्रीति की सहेली तनु का प्रेमी है। वहीं, प्रीति ने खुद को फिरोज की लिव इन पार्टनर बताया था। हत्या के बाद उसने पुलिस को बताया था कि फिरोज शादी से इंकार कर रहा था।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस वजह से उसने उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी हालांकि उसकी इस कहानी को फिरोज के परिवार ने खारिज कर दिया था। उन्होंने दोनों के निकाह के कागजात दिखाकर सवाल खड़े किए थे।
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि फिरोज हत्याकांड में प्रीति के साथ एक अन्य महिला भी थी। वहीं, फिरोज की हत्या की आरोपी प्रीति शर्मा से पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की तो उसने नए खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि फिरोज उस पर बहुत शक करता था, इसलिए उसकी जान ली। इसमें उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने साथ दिया। पुलिस ने सहेली तनु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में साथ देना कुबूल किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े के दौरान मारा था उस्तरा
प्रीति ने पुलिस को बताया कि तनु यह सलाह दे चुकी थी कि रोज-रोज के झंझट से अच्छा है कि या तो फिरोज का साथ छोड़ दे या फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दे। छह अगस्त को तनु फ्लैट पर उसके पास आई हुई थी। तभी फिरोज ने झगड़ा शुरू कर दिया। कहने लगा कि तेरे किसी और से भी प्रेम संबंध हैं, तू उससे मिलने भी जाती है। इस पर तनु ने फिर कहा कि तू ऐसे आदमी को कैसे बर्दाश्त कर रही है? प्रीति ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया कि झगड़े के दौरान ही वह उस्तरा निकाल लाई और फिरोज की गर्दन पर वार किया। वह रसोई तक भागा और वहां जाकर गिर पड़ा।