फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर हैवानियत और हत्या: मृतक के शरीर पर इतनी जगह चोट के निशान, दरिंदों ने की थी बर्बरता; रिपोर्ट से खुलासा

Wed, 14 May 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 May 2025 03:01 PM IST
सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी को फेंककर हत्या करने के मामले में बर्बरता का खुलासा हुआ है। मृतक किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है।

विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case 12 injury marks on body of deceased Postmortem report revealed
Bulandshahr harassment - फोटो : अमर उजाला
यूपी में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और एक किशोरी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कार से धक्का देकर जिस लड़की को मार डाला था, उस लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिले हैं। यह सभी चोट हादसे की हैं। वहीं, पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि शोर मचाने पर दरिंदों ने किशोरी को चलती कार से फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बैक गियर लगाकर किशोरी पर कार चढ़ा दी थी। ताकि बचने की गुंजाइश न रहे। आरोपियों को मामले में फंसने का डर सताने लगा था। 
Bulandshahr harassment and murder case 12 injury marks on body of deceased Postmortem report revealed
आरोपियों की कार और हथियार - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूली यह बात
आरोपियों ने पूछताछ में भी यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने एक किशोरी को चलती कार से फेंक और फिर बैक गियर लगाकर उसे कुचल दिया था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

 
Bulandshahr harassment and murder case 12 injury marks on body of deceased Postmortem report revealed
खुर्जा पुलिस थाना - फोटो : संवाद
दरिंदों को मिले फांसी, तभी मिलेगी कलेजे को ठंडक
मृतक किशोरी के परिजन मंगलवार को फिर खुर्जा कोतवाली पहुंचे थे। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी के कातिलों को फांसी मिलनी चाहिए, तभी उनके कलेजे में ठंडक पहुंचेगी। मां ने बताया कि बेटी की उम्र 17 साल पांच माह थी। आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसे हैवानों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case 12 injury marks on body of deceased Postmortem report revealed
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद
'मेरी बहन सीधी थी'
मां ने खुर्जा पुलिस से कहा कि मामले में उचित और सभी सबूत जुटाए जाएं। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। किशोरी के भाई का कहना है कि मेरी बहन सीधी थी। घर में सबसे छोटी होने के कारण लाडली भी थी। 

 
विज्ञापन
Bulandshahr harassment and murder case 12 injury marks on body of deceased Postmortem report revealed
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
बहन की हत्या करने वाले आरोपियों की जमानत न हो सके, पुलिस इस तरह सख्त कार्रवाई करे। रोते हुए मां ने कहा कि लाडली मेरी बात सुनती और समझती तो वह जिंदा होती। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed