फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulandshahr Cylinder Blast: जिस सिलिंडर से बचनी थी रुखसाना की जान, उसी ने मचा दी तबाही; छह की जिंदगी खत्म

Tue, 22 Oct 2024 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Oct 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Cylinder Blast  Cylinder Was Supposed to Save Rukhsana Life Brought Destruction Six Death
Bulandshahr Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद में ऑक्सीजन सिलिंडर में हुए ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबे लोगों को बचा लिया गया है। देर रात तीन बजे तक राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे में घायल हुए कुल सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद छह शव एक साथ घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 


गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कालोनी में सोमवार देर रात करीब आठ बजे रियाजुद्दीन के मकान में ऑक्सीजन सिलिंडर में विस्फोट हो गया था। जिसके चलते दो मंजिला मकान धराशायी हो गया था। 
 
Bulandshahr Cylinder Blast  Cylinder Was Supposed to Save Rukhsana Life Brought Destruction Six Death
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रियाजुद्दीन, उनकी पत्नी रुखसाना समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद करीब 11 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड, पुलिस-प्रशासन और आम लोगों ने मलबे को हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाले रियाजुद्दीन, रुखसाना, सलमान, तमन्ना, हिब्जा और आस मोहम्मद के शव मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। 
Bulandshahr Cylinder Blast  Cylinder Was Supposed to Save Rukhsana Life Brought Destruction Six Death
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में लोग पीड़ित के घर के पास एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि रुखसाना को बुखार और सांस लेने में समस्या थी, इसी के चलते रविवार को ही वह अस्पताल से घर पहुंची थी। हादसे के बाद टीम ने मौके से ऑक्सीजन सिलिंडर पर लगे मीटर समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल रियाजुद्दीन के बेटे शाहरुख की हालत गंभीर है, जिसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि सिराज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, सिराज के बेटे सादाब, अलिशबा, चांदनी, यासमीन और अंजुम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Cylinder Blast  Cylinder Was Supposed to Save Rukhsana Life Brought Destruction Six Death
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
एक ही चारपाई पर मिले पिता-पुत्र के शव 
परिजनों के मुताबिक रियाजुद्दीन और 11 वर्षीय बेटे सलमान का शव एक ही चारपाई पर मिला है। सलमान हाथ और पैरों से दिव्यांग था, जिसके चलते वह चल-फिर भी नहीं पाता था। जबकि शाहरुख अपने परिजनों से अलग पास के ही एक मकान में रहता था, लेकिन हादसे से पहले वह खाना लेकर घर आया था, जिसके चलते वह भी हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। जबकि शाहरुख की पत्नी और बच्चे अपने घर में थे, जिसके चलते वह सकुशल बच गए।
 
विज्ञापन
Bulandshahr Cylinder Blast  Cylinder Was Supposed to Save Rukhsana Life Brought Destruction Six Death
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
मलबे से आ रहीं थी आवाजें
घटनास्थल पर देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें मलबे में दबे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। लोग बचाने की फरियाद करते रहे। कह रहे थे कि हम इधर हैं, बचा लो... नहीं तो हम मर जाएंगे।

लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे हुई। इसके डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे मौके पर जेसीबी पहुंची। इसके बाद मलबे को उठाने का काम शुरू हुआ। तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी। लोगों ने आरोप लगाया कि सही समय पर जेसीबी पहुंच जाती तो परिवार के छह लोगों की जान नहीं जाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed