Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Cylinder Blast: जोरदार धमाके के बाद धुआं ही धुआं...दहल गए लोग; तस्वीरों में बुलंदशहर हादसे की इनसाइड स्टोरी

Tue, 22 Oct 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Oct 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Cylinder Blast two-storey house collapsed In bulandshahr up see photos
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार की रात बड़ा हादसा हुआ। ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे 17 लोगों को निकालने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य चला। 


जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद कस्बे के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात आठ बजे ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसे में दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के 26 लोग दब गए। 
Trending Videos
Oxygen Cylinder Blast two-storey house collapsed In bulandshahr up see photos
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
हादसे में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटों समेत छह लोगों की मौत हो गई। देर रात मलबे में दबे 17 लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के जवान जुटे। मलबे में दबे लोगों को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से घायल हुए कुल सात लोगों में एक की हालत गंभीर है। 

लिंटर में लगने वाली शटरिंग का काम करने वाले रियाजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी। वह निजी अस्पताल में भर्ती थीं। सोमवार शाम को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था।
Oxygen Cylinder Blast two-storey house collapsed In bulandshahr up see photos
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
घर लाने के बाद रुखसाना को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस पर उन्हें ऑक्सीजन देने के लिए सिलिंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी सिलिंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। 

हादसे के वक्त रियाजुद्दीन के साथ उनकी पत्नी रुखसाना, बेटा सिराजु, शाहरुख, सोहना, आस मोहम्मद और सलमान, पुत्रवधू चांदनी, यासमीन, अंजुम, बेटी तमन्ना और उनके दो बच्चे, सिराजु के पांच बच्चे, शाहरुख के तीन, आस मोहम्मद के तीन और सोहना के दो बच्चों समेत 26 लोग घर में थे। सभी मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen Cylinder Blast two-storey house collapsed In bulandshahr up see photos
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
राजुद्दीन की एक पुत्रवधू नसरीन किसी कार्य के चलते पड़ोस में गई थी। वह सकुशल है। मलबे में दबने से रियाजुद्दीन (58), उनकी पत्नी रखसाना (45), तमन्ना (24), आस मोहम्मद (24), सलमान (11) और रिजवान की बेटी हिफजा (3) की मौत हो गई। तीन को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक मलबे में 17 लोग दबे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य चलाया गया। डीएम-एसएसपी, एसडीएम-सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Oxygen Cylinder Blast two-storey house collapsed In bulandshahr up see photos
Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट की आवाज से सहम गए पड़ोसी
रात करीब आठ बजे विस्फोट हुआ तो पड़ोसियों के साथ कालोनी के लोग सहम उठे। धमाके की आवाज के बाद एकाएक लोग घरों से बाहर निकले और मौके की ओर दौड़ पड़े। तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ लोग राहत कार्य में जुट गए। कॉलोनी निवासी राशिद ने बताया कि विस्फोट की आवाज ऐसी लगी मानो किसी ने बम गिरा दिया हो। कुछ लोगों को लगा भूकंप आया है। बदहवास स्थिति में लोग घरों से बाहर निकले तो हादसे की जानकारी हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed