Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fearing encounter murder suspect arrived at police station accompanied by 3 lawyers and surrendered

'मुझे सजा दीजिए': तीन वकीलों के साथ थाने पहुंचा हत्यारोपी, गाजियाबाद में एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर

Mon, 16 Nov 2026 10:40 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लोनी
माई सिटी रिपोर्टर, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 10:40 PM IST
सार

महिला के हत्यारोपी ने मुठभेड़ के डर से तीन वकीलों के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकारते हुए परिवार को सजा न देने की अपील की। 

विज्ञापन
Fearing encounter murder suspect arrived at police station accompanied by 3 lawyers and surrendered
थाने में हत्यारोपी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार मुख्य हत्यारोपी प्रशांत पांचाल ने सोमवार शाम थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के डर से आरोपी अपने तीन अधिवक्ताओं के साथ करीब छह बजे लोनी बॉर्डर थाने पहुंचा। सरेंडर से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। वीडियो में हाथ जोड़कर आरोपी ने कहा कि गलती उसकी है और सजा भी उसे ही दी जाए, उसके परिवार को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन


इंदिरापुरी कॉलोनी में शनिवार रात मैजिक सिनेमा के पास नाली किनारे पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सी ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई अमन की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अनिल, विक्रांत और शुभम निवासी इंदिरापुरी कॉलोनी तथा मोहित और अक्षय निवासी गांव गुराना, थाना बड़ौत, बागपत को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य हत्यारोपी और नाबालिग की तलाश में पुलिस की सात टीमें जुटी थीं।
विज्ञापन


2.19 मिनट के वीडियो में बताई अपनी कहानी
सरेंडर से पहले जारी करीब दो मिनट 19 सेकंड के वीडियो में प्रशांत पांचाल ने बताया कि 15 तारीख को उसके घर के बाहर एक युवक पेशाब कर रहा था। उसके पिता ने विरोध किया तो युवक ने धक्का-मुक्की कर हाथापाई की, जिससे वे गिर गए। पिता के फोन करने पर वह गांव से अन्य लोगों के साथ पहुंचा। आरोपी के मुताबिक, युवक से बात करने पर उसने पिस्टल निकालकर हमला किया और उसकी उंगली में चोट लग गई। उसने पिस्टल छीनकर खुद को बचाने के लिए घर की ओर दौड़ लगाई। पीछे आए लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। परिवार की जान बचाने के लिए उसने गलत कदम उठाया। उसने अपने खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं होने और सजा स्वीकार करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार बरामदगी का प्रयास
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में उसके पिता समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed