{"_id":"66c437332cfd389b0b00746f","slug":"bulandshahr-accident-injured-were-lying-on-road-soaked-in-blood-magisterial-probe-conducted-salempur-accident-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हादसा: सड़क पर फैले थे खून से लथपथ घायल...इस पार्टी के नेता की है टक्कर मारने वाली बस; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हादसा: सड़क पर फैले थे खून से लथपथ घायल...इस पार्टी के नेता की है टक्कर मारने वाली बस; देखें तस्वीरें
Tue, 20 Aug 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr accident
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के सलेमपुर में बस की टक्कर से पिकअप सवार 11 लोगों की मौत के बाद घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह सलेमपुर में चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। हादसे में बस के चालक समेत 40 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 29 घायलों को जिले व अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात तक जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायल विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए चले गए थे, जबकि संभल जिले के रहने वाले पिता-पुत्र फूल सिंह और रूपकिशोर ही अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को वह भी उपचार के लिए संभल को रवाना हो गए। वहीं हादसे में घायल अलीगढ़ के गांव अहेरिया नगला थाना पाली निवासी 25 वर्षीय राजपाल गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर है।