{"_id":"66c2ca64fc47b405f80d8c23","slug":"bulandshahr-accident-bus-collided-with-a-pickup-on-raksha-bandhan-many-dead-29-injured-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हादसा: चंद मिनट में ही लगा लाशों का ढेर... खून से लाल हुई सड़क; मंजर देख कांप गई रूह; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हादसा: चंद मिनट में ही लगा लाशों का ढेर... खून से लाल हुई सड़क; मंजर देख कांप गई रूह; देखें तस्वीरें
Mon, 19 Aug 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान
राहुल सक्सेना, अमर उजाला, बुलंदशहर
राहुल सक्सेना, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव सलेमपुर के पास मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी को डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 29 गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक की लापरवाही और तेज गति ने 11 लोगों की जान ले ली। 29 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत जूझ रहे हैं। हादसा तब हुआ जब बस चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था।
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
सामने से वाहन दिखाई देने पर बस पहले पिकअप में सामने से टकराई और फिर उसका पिछला हिस्सा टकराया। जिससे ड्राइवर साइड की तरफ बैठे अधिकतर लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल के हालात देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। कई घायल पिकअप के पाइप पर लटके हुए थे। लोगों ने किसी तरह उन्हें उतारा।
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप में सवार घायल धर्मेंद्र ने बताया कि वह पिकअप में पीछे बैठे हुए थे। पिकअप सड़क किनारे बहुत धीरे चल रही थी। सामने से एक तेज रफ्तार बस आती दिखाई दी। इतनी देर में ही धमाका हो गया। धमाके के एक दो मिनट तक तो कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
आंख खुली तो लोग इधर-उधर दौड़ रहे थे। उनके साथ कई लोग सड़क पर तड़प रहे थे। रोने और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं। अधिकतर लोगों के शरीर से खून निकल रहा था। कुछ पिकअप के पाइप पर लटके हुए थे। धर्मेंद्र के पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को वहां मौजूद लोगों ने सड़क से उठाकर किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजू, नरेंद्र सिंह ने बताया कि बस चालक बहुत तेजी से बस चला रहा था। चालक ने सलेमपुर चौराहे के पास भी बस की स्पीड को कम नहीं किया था। इसके 200 मीटर आगे हादसा हो गया।