फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रशेखर की पुलिस से बहस: अफसर ने मेरठ जाने से रोका तो बोले- हाथ मत लगा दिओ, दिमाख खराब है?; देखें Video

Sat, 10 Jan 2026 07:05 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम।
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 07:05 PM IST
सार

मेरठ जाने से रोके जाने पर पुलिस और असपा प्रमुख चंद्रशेखर के बीच जमकर बहसबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने जब चंद्रशेखर को रोका तब बवाल बढ़ता चला गया। स्थिति यह हुई की मौके पर खुद आला अफसरों को पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
पुलिस और चंद्रशेखर के बीच जमकर हुई खींचतान और बहस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी। 

Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
महिला पुलिस अफसर और चंद्रशेखर के बीच हुई गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

जमकर हुई खींचतान
भीम आर्मी प्रमुख का काफिला जब यूपी गेट पहुंचा तब गाड़ी रोकने पर चंद्रशेखर आजाद कार से निकलकर पैदल मेरठ की तरफ बढ़ने लगे। बेरिकेडिंग हटाने पर जब इंदिरापुरम थाना प्रभारी रविंद्र गौतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तब हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि फोर्स और भीम आर्मी प्रमुख के बीच खींचतान भी हुई। 


 

Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को चकमा देकर हुए फरार
करीब 30 मिनट तक यही हंगामा चलता रहा। जमकर बहसबाजी और खींचतान व समझाइश भी चंद्रशेखर आजाद को नहीं रोक पाई। पुलिस के मना करने पर भी नगीना सांसद जब पैदल आगे बढ़े तभी पुलिस को चकमा देकर डिवाइडर लांघकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे (डीएमई) पर पहुंचे और किसी गाड़ी में बैठकर निकल गए। यातायात के चलते पुलिस भी उन्हें जल्द नहीं पकड़ पाई। इसके बाद तीन थाना प्रभारी फोर्स के साथ भोजपुर बॉर्डर पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
कार में बैठे असपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

सामने आए हंगामे के वीडियो
पुलिस और चंद्रशेखर के बीच हुए हंगामे के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गलती से हाथ मत लगा दिओ... मेरा गिरेबान पकड़ोगे...? दिमाग खराब है। मुझे कोहनी मार रहे हो। इन सबके बीच जब एक महिला कर्मी उनसे साइड में चलकर बात करने को कहती हैं तो इस पर वो कहते हैं कौन हैं आप? आपसे क्या बता करूं मैं? मैं आपका जूनियर नहीं हूं..। किस लहजे में आप बात कर रही हैं। हमारी बहनों की वहां इज्जत लूट रही है और आपको शांति की पड़ी है।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ हाइवे जाम
सांसद चंद्र शेखर की आने सूचना पर मोदीनगर स्थित भोजपुर में ट्रैफिक को रोक दिया गया है। इसकी वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed