फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद सामूहिक हत्याकांड की दर्दनाक तस्वीरें आई सामने, दरिंदे ने मौत के बाद भी नहीं बख्शा

Fri, 05 Jul 2019 11:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide photos man suicide after murder wife and three children
विलाप करते हुए परिजन और मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और मामला सामने आ गया। यहां भी एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही खबर आग की तरह फैल गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी की है। 

 
ghaziabad murder and suicide photos man suicide after murder wife and three children
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की निर्ममता के साथ हत्या कर खुदकुशी कर ली। हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किए और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया गया। इसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
ghaziabad murder and suicide photos man suicide after murder wife and three children
घर में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से मेरठ के गांव अघैड़ा निवासी प्रदीप (37) पुत्र फेरुराम वर्तमान में न्यू शताब्दीपुरम माता-पिता, बहन, पत्नी संगीता (35) और बेटियों मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) के साथ रह रहा था। संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी। मनस्वी कक्षा तीन, यशस्वी कक्षा दो और ओजस्वी प्ले स्कूल में थी। शुक्रवार सुबह 4:30 के बाद बच्चियों के रोने की आवाज आने पर प्रदीप के पिता ने शोर मचाया। प्रदीप को दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसने कहा कि कुछ देर रुको अभी दरवाजा खोलता हूं। कुछ ही देर में कमरे से आवाज आनी बंद हो गई। उन्होंने अंदर दरवाजा काफी देर तक बजाया, लेकिन कोई नहीं बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide photos man suicide after murder wife and three children
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों को बुलाया और ऊपर जाकर देखा तो सभी बेड पर पड़े हुए थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो पांचों के शव बेड पर पड़े थे। पुलिस ने बताया कि संगीता की सांसें चल रहीं थी। उसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन प्रदीप व तीनों बच्चियों को डासना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide photos man suicide after murder wife and three children
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बराबर के कमरे में सो रहे थे परिजन
संगीता तीनों बच्चियों केसाथ अपने कमरे में सोई हुई थीं। प्रदीप ड्राइंग रूम में सो रहा था। पिता फेरुराम, मां शीला और बहन रीना बराबर के कमरे में सोए हुए थे। बच्ची के रोने के आवास सुनकर सबसे पहले फेरुराम की नींद खुली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed