फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हौजकाजी मामला: भूमिगत हुए बवाली, तलाश जारी, गोयल बोले- इमरान हुसैन की भूमिका की हो जांच

Fri, 05 Jul 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jul 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
delhi hauz qazi lal kuan dispute Accused underground, police Continue search
भाजपा नेता विजय गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त अमुल्य पटनायक से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

लालकुआं इलाके में रविवार रात हुए बलवे के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस की कई टीमों ने संदिग्धों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी भूमिगत हो गए हैं। मामले में पुलिस अब तक 5 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है। कुछ नाबालिगों की उम्र को लेकर पुलिस को संशय है। उनकी सही उम्र पता करने के लिए पुलिस मेडिकल जांच कराने की बात कर रही है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को इलाके में शांति रही। पुलिस बल को एहतियात के तौर पर थाने में रखा गया है। मंदिर तोड़ने के मामले में समुदाय के लोग 7 जुलाई को इलाके में शोभायात्रा निकालने की बात कर रहे हैं।

delhi hauz qazi lal kuan dispute Accused underground, police Continue search
delhi hauz qazi communal tension - फोटो : ani

फिलहाल पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री से पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की मुलाकात के बाद से पुलिस एकदम एक्शन मोड़ में आ गई। पुलिस की कई टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की। इसके बाद बुधवार को 4 नाबालिगों समेत कुल 5 को दबोचा गया। इससे पूर्व पुलिस 4 को पकड़ चुकी थी। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके निशाने पर दोनों ही समुदाय के लोग हैं। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को देखकर कई लोगों की पहचान की गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने करीब दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की।

delhi hauz qazi lal kuan dispute Accused underground, police Continue search
delhi hauz qazi communal tension - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद इलाके के लोग विधि-विधान से मंदिर की मूर्तियों को स्थापित करने का कार्यक्रम बना रहे हैं। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि 7 जुलाई को औपचारिक रूप से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसके बाद इलाके में करीब 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात को देखकर और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के बाद ही किसी भी शोभायात्रा को निकालने की इजाजत दी जाएगी। उधर, मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर की मरम्मत कराने की मांग को मंदिर कमेटी ने ठुकरा दिया है। मंदिर कमेटी खुद ही इसकी मरम्मत करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi hauz qazi lal kuan dispute Accused underground, police Continue search
इमरान हुसैन - फोटो : ani

मंत्री इमरान हुसैन की भूमिका की हो जांच : गोयल
बवाल के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर सियासत पर गरमा गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा अब पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी इमरान हुसैन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की है। बृहस्पतिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में विजय गोयल ने इमरान हुसैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और लोगों से बातचीत के बाद एकत्रित सुबूत बताते हैं कि पार्किंग को लेकर हुए झगड़े को इमरान हुसैन ने सांप्रदायिक तनाव में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत की।

विज्ञापन
delhi hauz qazi lal kuan dispute Accused underground, police Continue search
विजय गोयल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

गोयल के मुताबिक, इमरान हुसैन ने दावा किया था कि उन्हें डीसीपी और थाना प्रभारी ने थाने में बुलाया था, जबकि दोनों पुलिस अधिकारियों ने इससे स्पष्ट इंकार किया है। गोयल ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए आप के पूर्व विधायक असीम अहमद खान से लेकर ध्रुव त्यागी कांड तक का हवाला भी दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed