फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: मां ने छोटी बेटी के नाम लिखा भावुक करने वाला नोट, फिर बड़ी बेटी के साथ उठाया ये कदम

Wed, 10 Oct 2018 05:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad mother daughter suicide mother wrote emotional letter for younger one
mother daughter suicide - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम के न्यायखंड-दो में मंगलवार को मां और सीए बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को छोटी बेटी के नाम मां का सुसाइड नोट मिला है। जिसे पढ़कर आंखों में आंसू आ जाएंगे। न्याय खंड-2 स्थित जनता फ्लैट में बलवंत सिंह बिष्ट पत्नी प्रेमा (46), बड़ी बेटी दीपा (28) और छोटी बेटी मोनिका उर्फ मोनू के साथ रहते थे। 

Ghaziabad mother daughter suicide mother wrote emotional letter for younger one
mother daughter suicide - फोटो : अमर उजाला

बलवंत सिंह दिल्ली की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में काम करते हैं। दीपा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सीए थी, जबकि मोनिका उर्फ मोनू गूगल कंपनी गुरुग्राम में काम करती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलवंत सिंह और मोनिका अपने आफिस चले गए थे। घर पर दीपा और उसकी मां थीं। बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शाम करीब सात बजे वे घर पहुंचे। 

Ghaziabad mother daughter suicide mother wrote emotional letter for younger one
मां-बेटी की आत्महत्या के बाद दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेन गेट के बाहर लगी जाली वाला गेट बंद था। वे जाली का गेट तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा, प्रेमा पंखे पर चुन्नी के सहारे लटकी हुई थीं। दीपा का शव बेड पर पड़ा था। दीपा के गले पर फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना था कि दोनों ने सुसाइड किया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad mother daughter suicide mother wrote emotional letter for younger one
mother daughter suicide - फोटो : अमर उजाला

मां ने सुसाइड नोट में लिखा कि बेटी मैं तेरी गुनहगार हूं। तुझे छोड़कर नहीं जाना चाहती, मगर मजबूर हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में यह इबारत लिखी मिली है। इस सनसनीखेज वारदात से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेमा किसी दबाव में थी। इसी कारण उसने बड़ी बेटी दीपा के साथ आत्महत्या का रास्ता चुना।

विज्ञापन
Ghaziabad mother daughter suicide mother wrote emotional letter for younger one
mother daughter suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया कह सकते हैं कि आत्महत्या के पीछे दोनों की कोई बड़ी मजबूरी रही होगी। प्रेमा के पति बलवंत सिंह बिष्ट से बात कर हत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात 12 बजे तक मकान पर लोगों की भीड़ लगी थी। गमगीन माहौल में बलवंत या अन्य परिजनों से पुलिस की बात नहीं हो पा रही थी। छोटी बेटी मोनिका और पिता बलवंत का रो-रोकर बुरा हाल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed