फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डरः प्रेमी के पिता को मिली धमकी- जबान खोली तो 10 मिनट में पहुंचा देंगे बेटे के पास

Wed, 27 Mar 2019 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystry some bike borne goons threaten annu father to shut his mouth
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन में सोमवार को गोली मारकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई थी। बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद रात में पिता से बाइक सवार दो लोगों ने दरवाजा खुलवाकर कर जबान बंद रखने को कहा। पढ़ें पूरी खबर और जानें कि आखिर अन्नू के पिता ऐसा क्या जानते हैं कि उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी दी गई है, क्या वह कातिल के बारे में जानते हैं कोई राज....
ghaziabad love couple murder mystry some bike borne goons threaten annu father to shut his mouth
- फोटो : अमर उजाला

पिता की शिकायत के अनुसार बदमाशों ने धमकी दी कि अगर जबान खोली तो 10 मिनट में बेटे के पास पहुंचा देंगे। पीड़ित पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। साईं उपवन स्थित साईं मंदिर में सोमवार की सुबह अन्नू और उसकी प्रेमिका प्रीति पूजा करने गए थे। इसी दौरान सुबह करीब पौने आठ बजे गोली बरसाकर दोनों की हत्या कर दी गई थी।

ghaziabad love couple murder mystry some bike borne goons threaten annu father to shut his mouth
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हत्या के बाद शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार शाम अन्नू का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अन्नू के पिता खुशहाल सिंह व मां राजकुमारी रात करीब साढ़े 11 बजे घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystry some bike borne goons threaten annu father to shut his mouth
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने अन्नू के पिता से कहा कि जबान मत खोल देना, नहीं तो तुम्हे भी 10 मिनट में बेटे के पास भेज दिया जाएगा, कोई रोक नहीं सकता है। भलाई इसी में है कि किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई शिकायत मत देना। खुशहाल सिंह ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
ghaziabad love couple murder mystry some bike borne goons threaten annu father to shut his mouth
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

खुशहाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गई थी। वह समझे कि लड़की और कोई रिश्तेदार होंगे, लेकिन उन्होंने गेट खोलते ही धमकाना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी सीओ को दी गई। पिता ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। धमकी की जानकारी मिली है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीम अपना काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed