फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियर ने आधे घंटे में मार दिए पत्नी संग चार बच्चे, ऐसे बच सकती थी अंशु की जान

Tue, 23 Apr 2019 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids postmortem report reveals big truth
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाद के इंदिरापुर के ज्ञानखंड में एक इंजीनियर द्वारा अपने हंसते-खेलते परिवार का बेरहमी से कत्ल करने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट से कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं पुलिस को भी सोच में डाल दिया  है। एक इंजीनियर ने अपने पूरे परिवार को सिर्फ आधे घंटे में मौत के घाट उतार दिया, आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या कहती है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट...
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids postmortem report reveals big truth
husband killed family - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने पूरा परिवार को खत्म करने में केवल 30 मिनट का ही समय लिया। पुलिस के अनुसार पहले अंशु की हत्या की गई। उसके बाद अन्य बच्चों का गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या इस तरह से की गई है कि आसपड़ोस के लोगों को भी चीख पुकार की आवाज नहीं पहुंची। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया।

ghaziabad engineer killed wife and 3 kids postmortem report reveals big truth
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ज्ञान खंड में रहने सुमित की छवि सभी की नजर में अच्छी थी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वह सभी से बहुत कम बोलता था और कम मतलब रखता था। आने-जाने वाले लोगों का अच्छे से सत्कार करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुमित ने परिवार को 30 मिनट में खत्म कर दिया। पुलिस मानकर चल रही है कि पहले अंशु बाला की हत्या की। उसके बाद सोते हुए बच्चों का गला रेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids postmortem report reveals big truth
इंजीनियर ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हत्या कर बच्चों के मुंह पर ढक दिए तकिए 
सोते हुए बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी ने उनका चेहरा तकिए से ढक दिया। सुमित के रिश्तेदार ने बताया कि जब वह कमरे में घुसे तो तीनों बच्चों के मुंह पर तकिया रखा हुआ था। अंशु बेड के पास नीचे जमीन पर पड़ी थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। हाथ व पेट से भी खून बह रहा था। बेड पर लेटे बच्चों के मुंह से तकिए हटाए तो उनकी गर्दन कटी हुई थी। तीनों बच्चे एक ही अवस्था में सीधे लेटे हुए थे।

विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids postmortem report reveals big truth
हादसे के बाद इमारत के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सबसे अधिक चोट अंशु को आई
सुमित ने सबसे ज्यादा वार अपनी पत्नी अंशु पर किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंशु पर आठ से अधिक इंजरी के निशान का जिक्र किया गया है। अंशु पर ज्यादा घाव इस वजह से होने माने जा रहे हैं कि उसने हत्या का पुरजोर विरोध किया होगा। बच्चों के सिर्फ गले पर गहरे घाव मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed