फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने किया नामांकन, रोड शो में बोले- मोदी जी के सपने को आगे ले जाना है

Tue, 23 Apr 2019 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 gautam gambhir files nomination pujan and road show before it
गौतम गंभीर ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान छठे चरण में यानी 12 मई को डाले जाएंगे। आज दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन है और आज क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर अपनी राजनीति की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। गंभीर को भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

lok sabha chunav 2019 gautam gambhir files nomination pujan and road show before it
रोड शो के लिए निकले गंभीर - फोटो : ट्विटर

इससे पहले मंगलवार सुबह गौतम गंभीर ने अपने घर में परिवार व करीबियों के साथ पूजन-हवन किया। इसके बाद वह रोड शो पर निकले हैं। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वह देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।

lok sabha chunav 2019 gautam gambhir files nomination pujan and road show before it
गौतम गंभीर के घर के बाहर लगी - फोटो : ट्विटर
गंभीर ने कहा कि पिछले पांच सालों में जिस तरह से मोदी ने देश का विकास किया है और देश को आगे ले गए हैं, हम भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए देश को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे और मोदी जी का सपना पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 gautam gambhir files nomination pujan and road show before it
गौतम गंभीर ने नामांकन से पहले किया रोड शो - फोटो : ट्विटर
पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा कि मैं सच में देश के लिए कुछ करना चाहता हूं, बीते 5 सालों में हमारे पीएम ने देश के लिए जो किया उस काम को आगे ले जाना है।

 
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 gautam gambhir files nomination pujan and road show before it
गौतम गंभीर ने नामांकन से पहले किया हवन - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान गंभीर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed