{"_id":"6aaeb1cbfd7b45045c012aba","slug":"work-tender-issued-for-burari-roadwork-tender-issued-for-burari-road-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155676-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुराड़ी सड़क का वर्क टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुराड़ी सड़क का वर्क टेंडर जारी
विज्ञापन
आप विधायक ने जल्दी काम शुरू करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप विधायक संजीव झा ने बताया कि बुराड़ी की मुख्य 100 फुट चौड़ी सड़क के लिए निविदा जारी हो गई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आप के दबाव में यह कदम उठाने का आरोप लगाया और काम जल्द शुरू करने की मांग की।
झा ने कहा कि पार्टी जनवरी से इस सड़क को ठीक करने की मांग कर रही थी। बरसात में लोगों को खराब सड़क, धूल और कीचड़ से काफी परेशानी हुई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से सड़क की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। झा ने सांसद मनोज तिवारी पर सड़क को लेकर पहले गंभीर न रहने और अब श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर मार्च-अप्रैल में ही फैसला हो जाता तो बरसात से पहले सड़क बन जाती। अधिकारियों ने 20-21 सितंबर तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने और 10 अक्तूबर तक काम शुरू करने की समयसीमा बताई है। इसका लक्ष्य दिवाली से पहले मुख्य कार्य पूरा करना है। झा ने कहा, नवंबर के बाद प्रदूषण प्रतिबंध के कारण काम में देरी हो सकती है, इसलिए जल्द शुरुआत आवश्यक है।