{"_id":"5c503b81bdec224c0b488d58","slug":"george-fernandes-passed-away-pm-modi-to-vice-president-naidu-pay-last-tributes-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाईः पीएम मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति तक, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाईः पीएम मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति तक, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन पहुंचा
Tue, 29 Jan 2019 05:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
George Fernandes
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे कद्दावर नेता जॉर्ज फर्नांडिस ने मंगलवार (29 जनवरी) को दिल्ली में अंतिम सांसें लीं। उनका 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व केंद्रिय मंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके निवास पर लाया गया जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। देखें तस्वीरें... (सभी फोटोः जीपाल अमर उजाला/पीटीआई/एएनआई)
George Fernandes
- फोटो : जी पाल
वह वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं। वह आखिरी समय में अल्जाइमर से पीड़ित थे। यानी उन्हें कुछ याद नहीं रहता था। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्नांडिस को हाल में ही स्वाइन फ्लू हो गया था। एक सांसद के तौर पर उनका आखिरी कार्यकाल राज्यसभा में अगस्त 2009 और जुलाई 2010 के बीच में था।
George Fernandes
- फोटो : जी पाल
उनके घर जया जेटली सुबह से ही मौजूद हैं। फर्नांडिस आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले एक बड़े योद्धा थे। 1998 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने रक्षामंत्री का पद संभाला। बिमारी के कारण वह सार्वजनिक जीवन से दूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
George Fernandes
- फोटो : जी पाल
मंगलुरू के रहने वाले जॉर्ज ने 1994 में समता पार्टी बनाई थी। आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन्हें ख्याति मिली थी। वह नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे और उन्होंने 1977 से 1980 में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद संभाला था।
विज्ञापन
George Fernandes
- फोटो : एएनआई
पीएम मोदी भी जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाई देने पहुंचे। फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं तो हमें ट्रेड यूनियन का वह नेता याद आता है जिसने न्याय के लिए लड़ाई की, वह चुनाव के दौरान बड़े से बड़े नेता को विनम्र बना देते थे। एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षामंत्री जिसने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाया। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों के दौरान जॉर्ज साहब अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए।'