फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव चंदेल हत्याकांड में नया मोड़, मोबाइल पाने वाले ने खोला हत्यारों का बड़ा राज

Sat, 18 Jan 2020 10:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jan 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
gaurav chandel murder case man who got his mobile reveals big secret
- फोटो : अमर उजाला

गौरव चंदेल हत्याकांड की जांच कर रही एसटीएफ ने जिस राहगीर से गौरव का मोबाइल बरामद किया है, उसने जानकारी दी है कि उसे मोबाइल गौड़ सिटी से तिगरी गोलचक्कर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला था। जानिए इस शख्स ने पुलिस के सामने ऐसे कौन से खुलासे किए हैं जो केस में नया मोड़ ला सकते हैं...

gaurav chandel murder case man who got his mobile reveals big secret
- फोटो : Social Media

इससे इस बात की आशंका है कि बदमाश गौड़ सिटी के सामने से ही वारदात कर फरार हुए थे। गौरव चंदेल की हत्या के खुलासे में जुटी कई टीमें हत्या आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहीं हैं। एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से गौरव का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गौरव का मोबाइल एक राहगीर को पड़ा मिला था। उसने इस मोबाइल में अपना सिम डालकर चालू किया तो एसटीएफ को इसकी भनक लग गई।

gaurav chandel murder case man who got his mobile reveals big secret
- फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ ने राहगीर को दबोच लिया और फेज-3 थाने ले जाकर पूछताछ की। यहां राहगीर ने खुद को निर्दोष बताते हुए मोबाइल सड़क पर पड़ा मिलने की जानकारी दी। उसने जिस जगह से मोबाइल बरामद होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav chandel murder case man who got his mobile reveals big secret
- फोटो : अमर उजाला

वह जगह घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर है। वारदात के बाद आरोपी अगर वहां से निकले तो निश्चित ही वह गौड़ सिटी के सामने से गुजरे हैं। 

विज्ञापन
gaurav chandel murder case man who got his mobile reveals big secret
- फोटो : अमर उजाला
नए सिरे से सीसीटीवी खंगालने शुरू 
अब पुलिस को यह पता चल गया है कि बदमाश वारदात के बाद किस रास्ते की ओर भागे हैं। ऐसे में पुलिस ने नए सिरे से इसी रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल से तिगरी गोलचक्कर और गाजियाबाद जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी को फिर से खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की सही पहचान हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed