फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे मनाएं त्योहार: सेब-नाशपाती के दाम बिगाड़ रहे जेब की सेहत, काजू-पिस्ता से टूट रहा लोगों का रिश्ता

Sat, 08 Oct 2022 06:42 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables getting expensive due to rain dry fruits are increasing gradually
फलों के दाम छू रहे आसमान - फोटो : अमर उजाला

दीपावली से पहले ही फल, सब्जियों और मेवे के भाव बढ़ने लगे हैं। बारिश से इसमें खासा इजाफा हुआ है। मौसम में बहुत नमीं होने के कारण सब्जियां लगातार खराब हो रहीं हैं। खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल 50 फीसदी तक पहले ही बर्बाद हो चुकी है। अब दोबारा से बारिश शुरू होने से शेष फसलें भी खराब हो रही हैं। 

Fruits and vegetables getting expensive due to rain dry fruits are increasing gradually
फलों के दामों में हुआ इजाफा - फोटो : अमर उजाला

इससे सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो चुके हैं। फलों का भी यही हाल है। फलों के दाम लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। नमीं बहुत ज्यादा होने के कारण फल खराब हो रहे हैं। जिससे इनके भाव बढ़े हैं। मेवे के भाव भी त्योहार करीब आते ही बढ़ने लगे हैं। 

Fruits and vegetables getting expensive due to rain dry fruits are increasing gradually
इस्लाम, फल विक्रेता सदर बाजार। - फोटो : अमर उजाला

दस दिनों में ही सेब 100 से 120 रुपये, मौसमी 50 से 60 रुपये, अनार 100 से 160 रुपये, गोल्डन सेब 100 से 120 रुपये, नाशपाती 100 से 150 रुपये, अमरुद 40 से 60 रुपये, अनानास 80 से 100 रुपये प्रति किलो हो गया है। केला एक दर्जन 50 से 60 रुपये तक महंगा हो गया है। सिंगाड़ा 40 रुपये के भाव में है। बरसात के कारण फलों के दाम बढ़ रहे हैं, क्योंकि ये नमीं से जल्द खराब हो रहे हैं। - इस्लाम, फल विक्रेता सदर बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fruits and vegetables getting expensive due to rain dry fruits are increasing gradually
कालूराम, सब्जी विक्रेता सदर बाजार। - फोटो : अमर उजाला

फूल गोभी 80 रुपये, गाजर 80 रुपये, अदरक 80 रुपये, टिंडा 80 रुपये, तोरई 60 रुपये, टमाटर 60 रुपये, बैंगन 50 रुपये, लौकी 40 रुपये, खीरा 40 रुपये, मूली 40 रुपये,आलू और प्याज 30 से 40 रुपये के भाव में हैं। बरसात में सब्जियां खराब हो गई हैं। दस दिनों से लगातार दाम बढ़ रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। -कालूराम, सब्जी विक्रेता सदर बाजार।

विज्ञापन
Fruits and vegetables getting expensive due to rain dry fruits are increasing gradually
पंकज गुप्ता, मेवा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

त्योहार के लिए मेवा खरीदने का ये बिल्कुल सही वक्त है, अभी भाव ज्यादा नहीं बढ़ा है। 13 से 15 अक्तूबर तक इसमें तेजी आना तय है। इसके बाद सभी मेवे कम से कम 100 रुपये किलो तक महंगे हो सकते हैं। इस वक्त छुआरा 250, गरी 240, बादाम 680, काजू 750, किशमिश 280, अखरोड की गिरी 900 और पिस्ता 900 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में हैं। - पंकज गुप्ता, मेवा कारोबारी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed